नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच सिडनी के मैदान पर खेला गया जहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 12 रनों से जीत हासिल कर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। वहीं भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में मिली 2-1 की हार का बदला टी20 सीरीज में 2-1 से जीतकर ले लिया। सिडनी में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट खोकर 186 रन बनाये। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये मैथ्यू वेड ने 53 गेंद में 80 रन बनाये तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंद में 54 रन बनाये।
वहीं रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल ने बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद शिखर धवन (28) और कप्तान विराट कोहली (85) ने दूसरे विकेट के लिये 73 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: AUS vs IND: टेस्ट सीरीज से पहले पंत के लिये बढ़ी मुश्किलें, अभ्यास मैच में साहा ने जड़ा अर्धशतक
मिचेल स्वैपसन ने शानदार गेंदबाजी की एक के बाद एक तीन विकेट हासिल किये। स्वैपसन ने धवन को डैनियल सैम्स के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। वहीं स्टीव स्मिथ के हाथों संजू सैमसन को कैच कराकर जल्दी से तीसरा झटका भी दिया और श्रेयस अय्यर को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया।
वहीं भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली दूसरे छोर पर लगातार रन बनाते रहे और उन्होंने 61 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर 85 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही कोहली ने टी20 प्रारूप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने सिडनी के मैदान पर टी20 क्रिकेट में छक्कों का तिहरा शतक पूरा कर लिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: 5 मौके जब भारतीय टीम ने विरोधी टीम का किया सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप
इसके साथ ही विराट कोहली टी20 प्रारूप में छक्कों का तिहरा शतक पूरा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। इस लिस्ट में 375 छक्कों के साथ रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं तो वहीं सुरेश रैना 311 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 302 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में 300 छक्कों के साथ चौथे नंबर काबिज हैं। आपको बता दें कि इस सीरीज के आखिरी मैच में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने आखिरी कोशिश की मैच जिताने की कोशिश की लेकिन 12 रन से पीछे रह गये और क्लीन स्वीप नहीं कर सके।