AUS vs IND: स्लेजिंग पर फिंच ने दी ऑस्ट्रेलियाई टीम को वार्निंग, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से शुरू होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर जहां दोनों टीमें जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो वहीं खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी अपने-अपने खेमों को विपक्षी टीम के खिलाफ सही रणनीति बनाने के लिये सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच का भी नाम शामिल हो गया है जिन्होंने एडिलेड में खेले जाने वाले मैच से पहले टीम को वॉर्न किया है कि वो कोहली के खिलाफ गलती से भी स्लेजिंग करने के बारे में न सोचे। फिंच का मानना है कि अगर कोहली को उकसाया गया तो यह खिलाड़ी बेरहम साबित होगा और गेंदबाजों पर कहर बनकर बरसेगा।
उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैदान पर खिलाड़ियों के बीच छीटाकांशी जग जाहिर है, जब-जब खिलाड़ी मैदान पर एक दूसरे के सामने होते हैं तो तीखी बहस देखने को मिलती है। 2018-19 में विराट कोहली और टिम पेन के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी तो वहीं पंत और पेन के बीच काफी मजाकिया बैंटर देखने को मिला था।
और पढ़ें: हार्दिक पांड्या का फैन हुआ पाकिस्तानी गेंदबाज, कहा- पाक खिलाड़ियों को लेनी चाहिये सीख
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए फिंच ने कहा,' टेस्ट सीरीज के दौरान मैदान पर कई ऐसे मौके आयेंगे जब आपको तनाव देखने को मिलेगा। ऐसे में टीम को संतुलन को बनाने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि ऐसे मौके पर विराट कोहली को उकसाने की जरूरत है, क्योंकि वह उकसाने पर विरोधी टीम के लिये बेरहम साबित हो सकते हैं। भारतीय कप्तान पहले से काफी बदल गये हैं, वह अब ज्यादा शांत नजर आते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह उकसाने पर कहर नहीं बरसाते। यह अक्सर विरोधी टीम के लिये उलटी चाल बन जाती है।'
और पढ़ें: AUS vs IND: क्या अजिंक्य रहाणे पर होगा कप्तानी का दबाव, गावस्कर ने दिया जवाब
गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच के बाद अपने बच्चे के जन्म के लिये भारत लौटने वाले हैं। वहीं आईपीएल में इस साल कोहली की कप्तानी में खेलने वाले फिंच ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनकी तैयारी देखकर हैरान रह गये थे।
उन्होंने कहा,'कोहली के पास यूं तो बहुत सारी खूबियां है लेकिन मैं सबसे ज्यादा इस बात से हैरान था कि वो किसी मैच से पहले खुद कितनी ज्यादा तैयारी करते थे। वह खुद पर और टीम की तैयारियों पर भरोसा करते हैं न कि विरोधी टीम पर ध्यान देते हैं। उनके साथ आईपीएल में खेलकर हमें काफी कुछ सीखने को मिला।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
