For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: टी20 टीम का साथ छोड़ सिडनी क्यों चले गए बैटिंग कोच संजय बांगर?

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को अपने टी20 मैच की सीरीज की शुरुआत करेगी लेकिन इससे पहले ही टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय टीम के बैटिंग कोच संजयय बांगर को सिडनी भेजने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला टीम मैनेजमेंट ने आगामी टेस्ट सीरीज के मद्देनजर लिया है। पिछले दो दौरों में भारतीय टीम कंगारुओं के खिलाफ उनकी सरजमीं पर एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी है। ऐसे में टीम इंडिया इस बार जीत हासिल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी वजह से बांगर टी-20 टीम का साथ छोड़ टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के अभ्यास के लिए ब्रिस्बेन से सिडनी पहुंचे हैं।

टेस्ट में बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान:
पिछली दो सीरीज में विदेशी धरती पर भारतीय टीम के हार का मुख्य कारण भारतीय टीम की कमजोर बल्लेबाजी रही है। ऐसे में भारतीय टीम इस बार उन गलतियों को दोहराना नहीं चाहती है।

इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग:
बांगर जिन खिलाड़ियों को अभ्यास कराएंगे उनमें टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, पार्थिव पटेल, पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी का नाम शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलने के बाद न्यूजीलैंड से सीधा ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं।

भारत के टेस्ट गेंदबाजी में निपुण ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी फिलहाल रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट सभी टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ियों को सीरीज की शुरुआत से पहले ही पूरी तरह से तैयार रखना चाहती है। हालांकि शमी को बीसीसीआई ने रणजी मैच में प्रति पारी 15-15 ओवर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है जिसके बाद हल्का विवाद सामने आया लेकिन बीसीसीआई की दलील है कि उन्हें मैच प्रैक्टिस देने के साथ-साथ चोटिल होने से बचाने के लिए ऐसा किया गया है।

बता दें कि टीम इंडिया को 28 नवंबर को पहला तीन दिवसीय अभ्यास मैच सिडनी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ खेलना है। ऐसे में टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी बांगर के साथ 25 तारीख तक अभ्यास करेंगे।

Story first published: Wednesday, November 21, 2018, 11:28 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+