For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में भी होगा रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट, जानें क्या है BCCI का प्लान

नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां पर उसे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 17 दिसंबर से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय फैन्स को रोहित शर्मा के फिट होने होने की खुशखबरी मिली है, जिसका मतलब है कि रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ जुड़ सकते हैं। शुक्रवार को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट किया और उन्हें फिट घोषित कर दिया। हालांकि टीम से जुड़ने के लिये यह काफी नहीं है।

बीसीसीआई ने बताया है कि रोहित शर्मा का अभी एक और फिटनेस टेस्ट कराया जायेगा जो कि ऑस्ट्रेलिया में कराया जायेगा और इसी के बाद ही उनके सीरीज के बाकी 2 मैचों में खेलने पर फैसला किया जायेगा।

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बयान जारी किया लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि वह कब तक ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि रोहित शर्मा अगले 2 दिनों में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होंगे।

और पढ़ें: AUS vs IND: पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में बुमराह ने की रनों की बरसात, छक्का लगा जड़ा पहला अर्धशतक

बीसीसीआई के अनुसार रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर 14 दिन तक क्वारंटीन में रखा जायेगा और तब तक बोर्ड होटल में फिटनेस टेस्ट को लेकर क्या करना है इसका प्रोग्राम तैयार किया जायेगा। क्वारंटीन खत्म होने के बाद एक बार फिर से रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट मेडिकल टीम की देख-रेख में कराया जायेगा, जिसके बाद ही उनके सीरीज में खेलने को लेकर फैसला किया जायेगा।

माना जा रहा है कि रोहित शर्मा 7 जनवरी से सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। गौरतलब है कि रोहित शर्मा को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी जिसके बाद वो भारत लौटकर एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे थे।

और पढ़ें: AUS vs IND: कैमरून के चेहरे पर लगा बुमराह का शॉट, रन लेना भूल ग्रीन के पास पहुंचे सिराज

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने साफ किया है कि वह रोहित को लेकर NCA की फिटनेस रिपोर्ट से खुश हैं क्योंकि उनकी बैटिंग से लेकर फील्डिंग और रनिंग तक हर मोर्चे पर टेस्ट किया जायेगा।

Story first published: Saturday, December 12, 2020, 16:41 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+