For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: गाबा की हार के बाद टिम पेन के समर्थन में उतरे क्लार्क-ली, जानें क्या बोले

Australia vs India Brett lee Michael Clarke Supports Tim Paine after getting historic defeat in border Gavaskar trophy: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिसकी तारीफ दुनिया भर में हो रही है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) की भारत की चोटिल टीम के हाथों मिली (Brett Lee) हार के बाद लगातार आलोचना हो रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) और ब्रेट ली (Brett Lee) ने टिम पेन (Tim Paine) का समर्थन किया है और भारत की सबसे कमजोर टीम के खिलाफ खराब प्रदर्शन पर पूरी टीम को लताड़ने का काम किया है।

माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का मानना है कि भारत के हाथों मिली (Brett Lee) हार के पीछे टीम का नकारात्मक रवैया रहा जिसकी वजह से हार का सामना करना पड़ा। क्लार्क (Michael Clarke) ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार के डर की बजाय आक्रामकता के साथ आगे बढ़ना चाहिये था लेकिन वह ऐसा कर नहीं सके और आप इसका सारा दोष टिम पेन (Tim Paine) को नहीं दे सकते।

और पढ़ें: अब इस आसान तरीके से घर बैठे कमा सकते हैं अरबों रुपये

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ हमारा रवैया नेगेटिव था क्योंकि हम शायद शुरू से ही हार के डर के साथ खेल रहे थे। हमें इसके बजाय मैच में अटैकिंग होकर मैच जीतने की कोशिश करनी चाहिये थी। आखिर में आप 20 ओवर पहले हारें या आखिरी गेंद पर यह मायने नहीं रखता, बल्कि आपको ट्रॉफी जीतने के लिये खेलना चाहिये था। हमें मैच की पहली (Brett Lee) गेंद से लेकर आखिरी गेंद तक इसी रवैये से खेलना चाहिये था।'

इस दौरान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) ने कप्तान टिम पेन (Tim Paine) का बचाव करते हुए कहा कि वो पुराना समय था जब हार के लिये कप्तान जवाबदेह होता था, आज के समय में आपके पास पहले से ज्यादा लोग हैं और सबके पास अलग-अलग जिम्मेदारियां है, ऐसे में आप सिर्फ कप्तान को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) ने भी टिम पेन (Tim Paine) का बचाव करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि उसने जब से कप्तानी शुरू है तब से टीम के लिये अच्छा ली (Brett Lee)डर साबित हुआ है।

और पढ़ें: 16 महीने बाद मैदान पर लौटे शाकिब अल हसन, करियर का बेस्ट प्रदर्शन कर बांग्लादेश को दिलाई जीत

उन्होंने कहा,' मेरा मानना है कि पेन (Tim Paine) कप्तानी संभालने के बाद से टीम के लिये अच्छा ली (Brett Lee)डर साबित हुआ है। हार के बाद उसकी कप्तानी पर सवाल उठाये जा रहे हैं तो उसकी विकेटकीपिंग को लेकर भी काफी कुछ कहा जा रहा है। हां यह सच है कि सीरीज में उन्होंने कुछ कैच छोड़ हैं लेकिन आप बताइये कौन ऐसा खिलाड़ी है जो नहीं छोड़ता। आप इतिहास उठाकर देखिये जहां पर आपको पता चलेगा कि कितने दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज भी विकेट के पीछे खराब दौर से गुजरे हैं। मेरी नजर में बेहतरीन विकेटीकपर और शानदार कप्तान है।'

गौरतलब है कि टिम पेन (Tim Paine) ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 23 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है जिसमें उन्हें सिर्फ 11 में जीत मिली (Brett Lee) है। भारत के हाथों 2 सीरीज गंवाने के चलते उनका रिकॉर्ड खराब हो गया है, हालांकि अन्य टीमों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

Story first published: Thursday, January 21, 2021, 17:32 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+