For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कनकशन विवाद पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- जब नियम है तो इस्तेमाल क्यों न हो

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 11 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है लेकिन इस मैच जीत के बाद बड़ा विवाद हो गया है। दरअसल कैनबरा में खेले गये मैच में भारतीय टीम ने रविंद्र जडेजा के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर युजवेंद्र चहल को शामिल किया। वहीं पहले मैच में मिली जीत में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, जहां हरफनमौला खिलाड़ी जडेजा ने 23 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर टीम के स्कोर को 161 तक पहुंचाया तो वहीं युजवेंद्र चहल ने गेंदबाजी के दौरान महज 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किये और मैन ऑफ द मैच बने।

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने रेफरी डेविड बून के फैसले पर आपत्ति जताई थी वहीं मैच के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल वॉ ने भी इसे गलत बताया था। कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर चहल को खिलाये जाने को लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी राय दी, कुछ ने इसका समर्थन किया तो कुछ इसके खिलाफ नजर आये।

और पढ़ें: '11 साल बाद भी नहीं मिलता उचित सम्मान', जडेजा को लेकर मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

वहीं इस बात को लेकर अब भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी राय रखी है और कहा कि अगर वहां पर नियम है तो उसका इस्तेमाल क्यों न किया जाये।

उन्होंने कहा,' आपको ध्यान रखना होगा कि यह फैसला मैच रेफरी की ओर से लिया गया था, इसलिये यह सोचना ज्यादा महत्वपूर्ण होगा कि वो क्या सोचते हैं। मैं जानता हूं कि जस्टिन लैंगर इस फैसले से नाखुश थे क्योंकि जडेजा ने आखिर तक बल्लेबाजी की और उनको हैमस्ट्रिंग इंजरी भी थी। उनकी जगह चहल का खेलना भारत के लिये फायदेमंद रहा। मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम की झल्लाहट को समझ सकता हूं लेकिन अगर यह नियम है तो उसका उपयोग करने में क्या परेशानी है।'

और पढ़ें: AUS vs IND: राहुल के बजाय इस खिलाड़ी से ओपनिंग कराना चाहते हैं बांगर, कहा- खुद को कर चुके हैं साबित

गंभीर ने आगे कहा कि भारतीय टीम ने इस नियम का फायदा उठाया और अपने स्पिन गेंदबाज को मौका दिया और कलाई स्पिनर की कमी को पूरा किया।

गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-ट्वेंटी मैच में 19वें ओवर के दौरान मिशेल स्टार्क की गेंद जडेजा के हलमेट पर जाकर लगी थी जिसके बाद जडेजा ने पारी के अंत तक बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में उनकी जगह चहल गेंदबाजी करने आये जिन्होंने 3 विकेट हासिल कर बाजी पलट दी और मैन ऑफ द मैच बने।

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 20:56 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+