For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: वॉर्नर के बिना भी ऑस्ट्रेलियाई टीम है मजबूत, ओपनिंग करने को तैयार लाबुशाने

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने पहुंची भारतीय टीम के लिये अभी तक दौरा काफी मुश्किल साबित हुआ है। 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में भारतीय टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दोनों टीमों की नजर टेस्ट सीरीज पर है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चोटिल डेविड वॉर्नर के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी सीमित ओवर्स प्रारूप में आराम देने का फैसला किया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि इससे दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट में वापसी करने में मदद मिलेगी।

वहीं रविवार को खेले गये दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ 61 गेंदों में 70 रनों का योगदान देने वाले मार्नस लाबुशाने ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने की अपनी रणनीति के बारे में बताया है। लाबुशाने का मानना है कि भारत के खिलाफ सीरीज में उनके खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने के अनुभव का फायदा मिल रहा है और इसी के जरिये वह अगर सीमित ओवर्स सीरीज में भारत को रौंदने में कामयाब रहते हैं तो उनकी टीम को टेस्ट सीरीज में भी जीत हासिल होगी।

और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, वॉर्नर के बाद अब कमिंस भी ODI-T20 सीरीज से हुए बाहर

उल्लेखनीय है कि लाबुशाने ने भारत के खिलाफ सीरीज से पहले खेली गई शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी के 3 मैचों में 2 में शतक लगाने का काम किया था।

मैच के बाद लाबुशाने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,' जाहिर है अगर आप सीरीज से पहले कुछ मैचों में तैयारी के लिये नजरिये से उतरते हैं तो आपको काफी चीजों में मदद मिलती है। इससे टी20, वनडे और टेस्ट मैच की टाइमिंग और गेंद की रफ्तार का अंदाजा हो जाता है। हमारी टीम के ज्यादातर खिलाड़ी लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं। वो प्रारूप बदलने से घबराते नहीं है। हमारे टॉप 6 में से 4 खिलाड़ियों ने शेफील्ड शील्ड में खेला और अपनी लय हासिल करने में कामयाब रहे हैं।'

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर चोट के चलते वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गये हैं, जिसको लेकर लाबुशाने ने कहा कि अगर टीम उन्हें पहले बल्लेबाजी करने के लिये कहती हैं तो वह इसके लिये तैयार हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: कोहली की कप्तानी पर मचा बवाल, समर्थन में उतरे हरभजन सिंह

उन्होंने कहा,'अगर टीम मुझे ओपनिंग करने के लिये कहती है तो मैं जरूर करूंगा, यह एक ऐसा मौका है जिसका मैं मजा लेना चाहूंगा। हम अगले मैच में भी बैलेंस के साथ ही उतरेंगे।'

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने करीब 8 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे से आगे नहीं बढ़ सकी है, जहां पर उसे वनडे और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का मुंह देखना पड़ा था और ऑस्ट्रेलिया में पहले 2 वनडे मैच हारने के बाद टीम एक बार फिर से क्लीन स्वीप की ओर है।

Story first published: Monday, November 30, 2020, 17:38 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+