AUS vs IND: हार्दिक पांड्या की बॉलिंग पर कैफ ने किया बड़ा खुलासा, फैन्स हैरान-परेशान
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान पर खेले गये वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद तक अपने 4 विकेट महज 101 रन पर खो दिये थे। ऐसा लग रहा था कि टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम को इस मैच में 100 से ज्यादा रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि ऐसा हुआ नहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये हार्दिक पांड्या ने शिखर धवन के साथ पांचवे विकेट के लिये 128 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाये रखा। हार्दिक पांडया ने 76 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 90 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 31 गेंदों में अपने 50 रन पूरे कर लिये थे और ऐसा लग रहा था कि आज उनके बल्ले से वनडे करियर का पहला शतक देखने को मिल सकता है लेकिन एडम जम्पा की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में वह स्टार्क के हाथों बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़े गये।
और पढ़ें: AUS vs IND: 3 गलतियां जो विराट सेना पर पड़ी भारी, सिडनी में मिली करारी हार
पांड्या की पारी के दम पर भारतीय टीम न सिर्फ शर्मनाक हार से बच गई बल्कि एक समय ऐसा था कि लग रहा थी वो इस लक्ष्य को हासिल भी कर सकती है। इस बीच लाइव मैच में कॉमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पांड्या को लेकर बड़ा खुलासा किया।
सोनी नेटवर्क की हिंदी कॉमेंट्री पैनल में शामिल मोहम्मद कैफ ने मैच के दौरान कहा,' फैन्स के लिये अगले कुछ सालों तक हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी देख पाना मुमकिन नहीं होगा। उनकी कमर में जो चोट लगी थी वह काफी गंभीर थी। सर्जरी के बाद उनके फिजियो ने पांड्या को क्रिकेट छोड़ने तक की सलाह दे डाली थी, हालांकि वो पांड्या हैं, उन्हें इस खेल से दूर रख पाना नामुमकिन है। पांड्या ने क्रिकेट छोड़ने से मना करते हुए अपनी फिटनेस पर काम किया और अब टीम में बतौर बल्लेबाज खेलना चाहते हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम भी उन पर भरोसा जता रही है।'
और पढ़ें: 1st ODI: जब सिडनी में प्रदर्शनकारियों के चलते रुका मैच, SBI से कर रहे थे अपील
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या अभी तक टीम में बतौर ऑलराउंडर खेल रहे थे जो कि अपनी गेंदबाजी से अहम समय पर विकेट निकालकर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा कर रहे थे लेकिन सर्जरी के बाद से वह सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल के दौरान भी उन्होंने मुंबई के लिये सिर्फ बैटिंग ही की।
आपको बता दें कि सिडनी वनडे में प्लेइंग 11 में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर जब उनका चयन किया गया तो काफी चर्चा हुई लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी पारी से बता दिया कि भारतीय टीम उन पर क्यों इतना भरोसा जताती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications