For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: चहल को रिप्लेसमेंट बनाने पर हेनरिक्स ने उठाये सवाल, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद कंगारू टीम ने कैनबरा में आज टी20 सीरीज का पहला मैच खेला, जहां पर अच्छी शुरुआत के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 162 रनों के स्कोर को चेज नहीं कर पायी और विराट सेना ने पहले मैच में 11 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिये बल्लेबाजी के दौरान पहले हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने बल्ले से नाबाद 44 रन बनाकर भारतीय टीम को छोटे स्कोर पर रोकने से बचा लिया तो वहीं गेंदबाजी में उनकी जगह कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर मैदान पर उतरे युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट हासिल कर रनों का पीछा करने से रोक दिया।

दरअसल जब जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो रविंद्र जडेजा के सिर पर जोश हेजलवुड की एक गेंद जाकर लगी जिसके बाद गेंदबाजी में भारतीय टीम ने चहल को कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल मे 30 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: IND vs AUS: युजवेंद्र चहल ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

वहीं चहल को कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर मैदान पर उतारने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने से पहले ही नाराजगी जताई थी लेकिन मैच के बाद टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोइजेस हेनरिक्स ने भी चहल को रिपलेसमेंट के तौर पर मैदान में उतारने को लेकर सवाल खड़े किये हैं।

हेनरिक्स ने कहा कि उन्हें मैच के दौरान कनकशन की वजह से खिलाड़ी को बदलने के फैसले से हमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन नियम के अनुसार रिप्लेस किया गया खिलाड़ी उन्ही की तरह का होना चाहिये था, जडेजा ऑलराउंडर हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी कर ली थी लेकिन चहल एक पूर्ण गेंदबाज हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: 4 खिलाड़ी जिनके दम पर भारत ने कैनबरा में जीता मैच, बने जीत के हीरो

गौरतलब है कि कनकशन नियम के मुताबिक अगर खिलाड़ी को रिप्लेस किया जाता है तो मैदान पर उसी शैली का ही खिलाड़ी आ सकता है, उदाहरण के तौर पर अगर कोई बल्लेबाज बाहर जाता है तो उसकी जगह मैदान पर एक बल्लेबाज ही आ सकता है। आपको बता दें कि चहल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिये मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया और वो बतौर कनकशन रिप्लेसमेंट यह अवॉर्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं।

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 1:35 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+