For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: चोट के बावजूद सिडनी में बल्लेबाजी करने उतरेंगे रविंद्र जडेजा, जानें क्या है शर्त

IND vs AUS
Photo Credit: BCCI/Twitter

Australia vs India Ravindra Jadeja Will bat in 4th innings to save Team India: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारत को जीत के लिये आखिरी पारी में 309 रनों की दरकार है और 8 विकेट बाकी है। हालांकि सही मायने में भारतीय टीम के पास सिर्फ 6 विकेट ही हैं जो कि बल्लेबाजी कर पायेंगे, चूंकि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोटिल हैं।

सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में जहां ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कोहनी में चोट लगी तो वहीं पर जडेजा (Ravindra Jadeja) की उंगली में चोट लगी। पंत (Rishabh Pant) की चोटिल होने के बाद साहा ने विकेटकीपिंग की और अभी भी उनका बल्लेबाजी करना मुश्किल नजर आ रहा है तो वहीं पर जडेजा (Ravindra Jadeja) 6 हफ्तों के लिये बाहर हो गये हैं। इतना ही नहीं जडेजा (Ravindra Jadeja) इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 मैच से भी बाहर हो गये हैं, ऐसे में भारतीय टीम का सिडनी टेस्ट में जीत हासिल कर पाना नामुमकिन सा लग रहा है।

और पढ़ें: World Test Championship के फाइनल में भारत का पहुंचना हुआ मुश्किल, जानें क्या है टीम के हालात

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा है कि अगर सिडनी टेस्ट को बचाने के लिये रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को बल्लेबाजी करने के लिये उतरना पड़ा तो वो मैदान पर इंजेक्शन लेकर बैटिंग करते नजर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम को 4 टेस्ट मैचों के लिये इंग्लैंड की मेजबानी करनी है, जिसका पहला मैच 5 फरवरी से चेन्नई के मैदान पर खेला जायेगा और साथ ही इसी मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच भी खेला जायेगा।

और पढ़ें: AUS vs IND: मांजरेकर ने जडेजा की तारीफ में किया ट्वीट, हो गये ट्रोल

आपको बता दें कि जडेजा (Ravindra Jadeja) को पूरी तरह से ठीक होने के लिये 4-6 हफ्तों का समय लगना है, वहीं अश्विन के अनुसार कोहनी की चोट से जूझ रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे।

Story first published: Sunday, January 10, 2021, 16:51 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+