For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: एडिलेड टेस्ट के लिये शेन वॉर्न ने चुनी अपनी प्लेइंग 11, देखें किसे मिली जगह

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले हफ्ते से शुरू होने वाली बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ही खेल जगत में रोमांच एक नये स्तर पर हैं। जहां पर भारतीय टीम पहली बार देश से बाहर डे-नाइट प्रारूप टेस्ट में खेलने उतरेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है और डेविड वॉर्नर की गैर मौजूदगी में ओपनिंग के सवाल को सुलझाने का प्रयास कर रही है। डेविड वॉर्नर की ग्रोइन इंजरी के चलते 17 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर नजर आ रही है, तो वहीं पैटर्निटी लीव के चलते इस मैच के बाद विराट कोहली भी भारतीय टीम का साथ छोड़कर वापस देश लौट रहे हैं।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न ने पहले टेस्ट मैच के लिये अपनी ऑस्ट्रेलिया 11 का चयन किया है और ओपनिंग के सवाल से जूझ रही टीम को एक जवाब देने की कोशिश की है।

और पढ़ें: AUS vs IND: अभ्यास मैच में कुलदीप-हनुमा पर होंगी निगाहें, विराट के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

फॉक्स स्पोर्टस के साथ बात करते हुए शेन वॉर्न ने कहा कि वह परिस्थिति के अनुसार मैथ्यू वेड और कैमरून ग्रीन में से किसी एक खिलाड़ी के साथ ओपनिंग के लिये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि युवा खिलाड़ी पुकोवस्की अभ्यास मैच में हेलमेट पर गेंद लगने के चलते कनकशन से जूझ रहे हैं और पहले मैच में नहीं खेल पायेंगे, ऐसे में वॉर्नर की जगह उनसे भी ओपनिंग नहीं कराई जा सकती है।

शेन वॉर्न ने कहा,'मैं अपनी टीम में कैमरून ग्रीन को खेलते हुए देखना पसंद करूंगा लेकिन उससे पहले मुझे एक नजर पिच पर भी डालनी होगी। अगर टीम को लगता है कि उन्हें पिंक बॉल के साथ कुछ अतिरिक्त ओवर्स की गेंदबाजी कराने की जरूरत है तो मैं ग्रीन के साथ जाउंगा। वह काफी शानदार फॉर्म में हैं, मैं उन्हें खेलता देखना चाहूंगा। हालांकि मैं चाहूंगा कि वो अपना डेब्यू थोड़ी आसानी परिस्थितियों में करें, जहां पर आपको दूधिया रोशनी में खेलने में दिक्कत न हो। मैं मैथ्यू वेड को चुनुंगा।'

और पढ़ें: ICC Rankings; वनडे सीरीज में हार के बावजूद टॉप पर कोहली, फिंच ने भी लगाई छलांग

शेन वॉर्न की ओर से चुनी गई ऑस्ट्रेलिया 11: टिम पेन (कप्तान /विकेटकीपर), जो बर्न्स, पैट कमिंस,मैथ्यू वेड/ कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लॉयन, विल पुकोवस्की/ मार्कस हैरिस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

Story first published: Friday, December 11, 2020, 7:48 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+