For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय टीम के साथ डिनर कराने के नाम पर हुई बड़ी ठगी, लूटे 80 लाख रुपये

IND vs AUS
Photo Credit: File Photo

Australia vs India Sydney Hotel Fake dinner Scam with team India: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच 7 जनवरी से सिडनी (Sydney) के मैदान पर खेला जाना है। इसको लेकर सोमवार को भारतीय टीम सिडनी (Sydney) पहुंच गई है। हालांकि भारतीय टीम के लिये यह हफ्ता काफी विवादों से भरा रहा। जहां पहले भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को बायो बबल नियमों का उल्लंघन करने के चलते आइसोलेशन में रहना पड़ा, तो वहीं पर होटल में खाने के बिल में बीफ का नाम का आने के बाद ट्रोल होना पड़ा।

इस बीच भारतीय टीम को लेकर एक और विवाद सामने आ गया है। सिडनी (Sydney) में खेले जाने वाले मैच से पहले एक शख्श की ओर से भारतीय टीम के साथ डिनर कराने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने का मामला सामने आया है। इस शख्स ने सिडनी (Sydney) के एक बड़े होटल का नाम छापकर इश्तहार दिया कि भारतीय टीम के साथ डिनर किया जा सकता है।

और पढ़ें: सौरव गांगुली की फिर से होगी एंजियोप्लास्टी, अस्पताल ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट

ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार डिनर करने के लिये प्रति व्यक्ति को 40 हजार रुपये की रकम चुकानी थी, और इस टिकट को करीब 200 लोगों ने खरीदा भी। रिपोर्ट के अनुसार इस शख्स ने 5 जनवरी को भारतीय टीम के साथ डिनर कराने का वादा किया था लेकिन अब पैसे लेकर फरार हो गया है।

वहीं एड में जिस रेस्टोरेंट के नाम इस्तेमाल किया है उसे यह डर सता रहा है कि टिकट खरीदने वाले लोग उसके होटल में आकर बवाल मचा सकते हैं। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और वह आरोपी की तलाश कर रही है।

और पढ़ें: AUS vs IND: 53 सालों से भारत को है सिडनी में जीत की तलाश, जानें मैदान से जुड़े अहम रिकॉर्ड

आपको बता दें कि सोमवार को सिडनी (Sydney) पहुंचने से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Story first published: Monday, January 4, 2021, 21:38 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+