For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: भारतीय टीम के दूसरे बुमराह बने नटराजन, देखें आंकड़े

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम के सबसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और उनकी जगह युवा गेंदबाज टी नटराजन को शामिल किया गया है। नटराजन ने टी20 सीरीज से पहले वनडे सीरीज के आखिरी मैच में कैनबरा के मैदान पर अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। जिसके बाद शुक्रवार को नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ कैनबरा में टी20 क्रिकेट में भी डेब्यू किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किया।

इसके साथ ही नटराजन ने एक ऐसे संयोग को अंजाम दिया जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट का दूसरा जसप्रीत बुमराह कहा जाने लगा है। नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए वनडे मैच में 2 विकेट हासिल किये थे।

और पढ़ें: '11 साल बाद भी नहीं मिलता उचित सम्मान', जडेजा को लेकर मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

बुमराह ने भी अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था और इस दौरे पर वनडे और टी20 प्रारूप में पहला मैच खेला था। इस दौरे पर नटराजन की तरह बुमराह ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में डेब्यू किया था और उसमें 2 विकेट हासिल किया था। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों ने टी20 प्रारूप में डेब्यू करते हुए 3 विकेट हासिल किये।

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने इसी आंकड़े को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है और लिखा कि यह बहुत ही कमाल का संयोग है। भारतीय टीम में बुमराह और नटराजन का चयन उस वक्त जब टीम का मुख्य गेंदबाज चोटिल था। इसके अलावा दोनों ने ही ऑस्ट्रेलिया में अपना वनडे और टी20 डेब्यू किया जिसमें वनडे में 2 विकेट और टी20 में 3 विकेट हासिल किये। अगर बुमराह की तरह नटराजन भी घातक गेंदबाजी करते रहते हैं और ऐसे ही असरदार साबित होते रहेंगे तो जल्द ही भारतीय गेंदबाजी दुनिया में सबसे खतरनाक बन जायेगी।'

और पढ़ें: AUS vs IND: राहुल के बजाय इस खिलाड़ी से ओपनिंग कराना चाहते हैं बांगर, कहा- खुद को कर चुके हैं साबित

गौरतलब है कि भारतीय गेंदबाज टी नटराजन ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया और उन्होंने डेब्यू करने के साथ ही भारतीय टीम को जीत की राह पर वापस लौटा दिया। वनडे सीरीज में जहां भारतीय टीम क्लीन स्वीप होने से बची तो वहीं टी20 सीरीज में उसने बढ़त हासिल कर ली।

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 20:17 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+