For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नस्लीय टिप्पणी पर भड़के विराट कोहली, कहा- यह बर्दाश्त के काबिल नहीं

Australia vs India Virat Kohli slams Cricket Australia over Racial Abuse by spectators: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) की तीसरा मैच इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि यह चर्चा किसी अच्छी वजह से नहीं बल्कि उन खराब वजहों से हो रही है, जो कि इस खेल के लिये काफी शर्मनाक है। दरअसल बीसीसीआई (BCCI) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से दर्शकों के द्वारा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने का मामला दर्ज कराया। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पैटर्निटी लीव पर गये कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की ओर से लगातार दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज बुमराह और सिराज पर नस्लीय टिप्पणी करने को लेकर भारतीय मैनेजमेंट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से आधिकारिक तौर शिकायत की। वहीं साल 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गालियों का सामना करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने अनुभव को याद करते हुए इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिये।

और पढ़ें: BCCI ने नस्लीय टिप्पणी पर सौंपी अपनी रिपोर्ट, बताया सिराज को मिली कौन सी गालियां

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि खिलाड़ियों पर इस तरह की नस्लीय टिप्पणी करना पूरी तरह से बर्दाश्त के काबिल नहीं है। बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते हुए मुझे भी ऐसी घटिया बातें सुनने को मिली है और यह अभद्र व्यवहार की चरम सीमा है जो कि देखना बेहद दुखद है।

कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,' किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है, बाउंड्र लाइन पर फील्डिंग करते हुए मुझे भी इसका सामना करना पड़ा है, यह दुर्व्यवहार की चरम सीमा है, मैदान पर ऐसा होते देखना काफी दुखद है। मुझे लगता है कि इस मामले पर तुरंत गंभीरता से कदम उठाना चाहिये और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर साफ करना चाहिये कि ऐसी चीजें दोबारा न हों।'

और पढ़ें: World Test Championship के फाइनल में भारत का पहुंचना हुआ मुश्किल, जानें क्या है टीम के हालात

गौरतलब है कि साल 2011 में जब विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे तब दर्शकों की ओर से उन्हें बाउंड्री लाइन पर लगातार गालियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद कोहली (Virat Kohli) ने सिडनी के दर्शकों को मिडल फिंगर दिखाई थी और इस बात के बाद काफी विवाद हो गया था।

वहीं इस पूरी घटना पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम से माफी मांगी और आईसीसी ने भी घटना को लेकर सीए से रिपोर्ट मांगी है।

Story first published: Sunday, January 10, 2021, 18:05 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+