For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: लक्ष्मण ने BCCI को फटकारा, कहा- रोहित के मुद्दे पर हुई बड़ी गलती

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय श्रृंखला में विराट सेना ने वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में हार का सामना करते हुए सीरीज को गंवा दिया है। भारतीय टीम के लिये इस सीरीज में रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी काफी परेशानी का सबब बना हुआ है। रोहित शर्मा आईपीएल के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें अनफिट बताकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सेलेक्ट नहीं किया, हालांकि उन्होंने फाइनल मैच में अर्धशतक लगाकर टीम को चैम्पियन बनाया और चयनकर्ताओं के सेलेक्शन पर सवाल खड़े किये।

इसके बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा का टेस्ट टीम में शामिल किया लेकिन वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने के बजाय भारत वापस लौट आये। ऐसे में अब अगर वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाते हैं तो वह उन्हें सिर्फ 2 टेस्ट मैच ही खेल सकेंगे।

और पढ़ें: AUS vs IND: आशीष नेहरा ने कोहली को लताड़ा, कहा- खराब निर्णय से गंवाई सीरीज

अब इस मुद्दे को लेकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर ने बीसीसीआई को जमकर फटकार लगाई। स्टार स्पोर्टस के साथ बातचीत करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि रोहित शर्मा के मुद्दे पर बीसीसीआई से काफी बड़ी गलती हो गई है।

उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा को टीम के साथ ही भेजना चाहिए था। अगर मैं चयनसमिति में होता तो मैं उनका चयन जरूर करता तो नाम के आगे लिखता फिट होने पर खेलेंगे। अब अगर रोहित शर्मा निजि फ्लाइट में ऑस्ट्रेलिया जायेंगे तो वहां के नियमों के मुताबिक 14 दिन तक रूम से बाहर नहीं आ सकते और बीसीसीआई को इस बारे में सोचना चाहिये था।

और पढ़ें: IPL में नहीं मिला था एक भी मैच खेलने का मौका, अब महज 55 गेंदों में ठोंके 154 रन, लगाये 20 ताबड़तोड़ छक्के

आपको बता दें कि भारतीय टीम को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Story first published: Monday, November 30, 2020, 21:47 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+