पाक बॉलर आमिर ने कोहली को बताया दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज, ये हिंदी गाना है फेवरेट
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों पर कहर ढाने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी पसंद को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। आमिर के खुलासे से भारतीय क्रिकेट फैंस जरूर खुश हो सकते हैं। जी हां, दरअसल आमिर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज बताया है।
|
दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं कोहलीःआमिर
भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर भले ही तनातनी रहती हो लेकिन खिलाड़ियों में एक दूसरे के प्रति इज्जत देखते बनती है। सोमवार को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ चैट कर रहे थे। एक यूजर ने उनसे पूछा कि उनकी नजर में विश्व का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कौन है? मोहम्मद आमिर ने एक शब्द में जवाब दिया- विराट कोहली। फिर क्या था, भारतीय फैंस ने आमिर की तारीफ में भी जमकर कसीदे पढ़े। यही नहीं आमिर से एक यूजर ने मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों (जो रूट, विराट कोहली, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ) में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तब भी आमिर ने कोहली को ही चुना। उन्होंने कहा कि- सभी अच्छे हैं लेकिन निजी तौर पर विराट कोहली।
|
रोहित शर्मा को लेकर भी दिया जवाब
एक अन्य यूजर ने आमिर से पूछा कि रोहित शर्मा ने उन्हें साधारण गेंदबाज बताया था, तो उन्हें गेंदबाजी करते हुए आपको कैसा लगता है? इस पर आमिर ने ट्वीट कर जवाब दिया, "जैसा बाकी बल्लेबाजों के साथ लगता है।"
|
"मैं फिर भी तुम को चाहूंगा" फेवरेट सॉन्ग
एक अन्य यूजर ने आमिर से पूछा आपका पसंदीदा हिंदी गाना कौन सा है? तो उन्होंने बताया- फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का गाना "मैं फिर भी तुम को चाहूंगा" मेरा पसंदीदा हिंदी गाना है।
|
वसीम अकरम ऑलटाइम फेवरेट आइकन
ट्विटर चैट पर मोहम्मद आमिर ने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम को अपना सर्वकालिक प्रिय आइकॉन बताया।
|
एशिया कप में भारत के खिलाफ मेरा फेवरेट स्पेल
आमिर से जब पूछा गया कि आपका सबसे फेवरेट स्पेल कौन सा था? तो उन्होंने एशिया कप 2016 में भारत के खिलाफ अपनी गेंदबाजी को अपना प्रिय स्पेल बताया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications