
जस्टिन लैंगर को छोड़ा पीछे
इस शतक के साथ वाॅर्नर ने अपने हमवतन जस्टिन लैंगर को पीछे छोड़ दिया है। वाॅर्नर आस्ट्रेलिया की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वाॅर्नर का यह पाकिस्तान के खिलाफ 5वां शतक रहा, वहीं पोंटिंग ने भी इतने ही शतक लगाए हैं। वहीं जस्टिन लैंगर और मार्क टेलर ने 4-4 शतक जड़े थे। इस मामले में पहले नंबर पर ग्रेप चैपल और एलन बाॅर्डर हैं। इन दोनों ने आस्ट्रेलिया की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 6-6 शतक जमाए हैं।

बताैर ओपनर किया ऐसा काम
वाॅर्नर बताैर ओपनर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। वाॅर्नर का यह 23वां शतक है। अब उनके आगे ग्रीम स्मिथ हैं जिन्होंने बताैर ओपनर 19 शतक लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मैथ्यू हैडन(30) शतक हैं, जबकि दूसरे नंबर पर एलिस्टर कुक(31) काबिज है। बता दें कि बताैर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकाॅर्ड भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के नाम है जिन्होंने 33 शतक लगाए हैं।

एडिलेड में चाैथा शतक
एडिलेड वाॅर्नर के लिए लकी साबित हुआ है। यह उनका यहां चाैथा शतक रहा है, जबकि अपने घर पर 17वां शतक रहा। बता दें कि वाॅर्नर इंग्लैंड के खिलाफ हुई एशेज सीरीज में पूरी तरह से फ्लाॅप रहे थे। पूरी सीरीज दाैरान यह महसूस हुआ ही नहीं कि यह वही बल्लेबाज है जिन्हें आउट करने के लिए गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। वॉर्नर ने सीरीज के 5 मैचों की 10 पारियों में सिर्फ 95 रन बनाए। बड़ी शर्मनाक बात यह है कि इनमें से 61 रन तो उनकी एक ही पारी से निकले थे, जबकि 9 पारियों में उनका काम तू चल मैं आया की तरह रहा। एशेज सीरीज में उन्होंने महज 9.5 की औसत से रन बनाए। यह पांच टेस्ट मैच की किसी सीरीज में किसी ओपनर का सबसे कम औसत है। वॉर्नर ने 61 रनों को छोड़कर 2, 8, 3, 5, 0, 0, 0, 5 और 11 रन बनाए थे।


Click it and Unblock the Notifications
