AUS vs PAK: पाकिस्तानी कोच मिस्बाह ने किया गेम प्लान का खुलासा, बताया कैसे करेंगे स्टीव स्मिथ को आउट

नई दिल्ली। आईसीसी के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। 21 नवंबर को गाबा के मैदान से शुरु हो रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले टेस्ट मैच से पूर्व पाकिस्तान के कोच मिस्बाह उल हक ने अपनी स्ट्रेटेजी का खुलासा किया है। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के खिलाफ मिस्बाह ने अपनी टीम का प्लान बताया है।

मिस्बाह उल हका का मानना है कि स्टीव स्मिथ को अगर आउट करना है तो गेंदबाजों को गेंद को सही जगह पर या ऑफ स्टंप्स के ऊपर रखना होगा।

और पढ़ें: 2nd Test: ईडन गार्डन्स के अलावा कहीं नहीं हो सकता था डे-नाइट टेस्ट, कोलकाता पहुंची भारतीय टीम

क्रिकइंफो की वेबसाइट से बात करते हुए मिस्बाह ने कहा, ' हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने और जीतने को तैयार हैं। जहां तक स्मिथ की बात है तो विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, अगर उन्हें आउट करना है तो गेंदबाजों को सही ठिकाने पर गेंद फेंकनी होगी। उन्हें आउट करने के लिए गेंद ऑफ स्टंप्स के ऊपर रखनी होगी।'

मिस्बाह ने कहा कि हमारे गेंदबाज इस समय अपनी रणनीतियों को सही से लागू कर पाने में सफल हो रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इससे हम कंगारू टीम पर दबाव बनाने में सफल रहेंगे।

उन्होंने कहा, 'यह मायने नहीं रखता है कि एक अच्छा बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है। मायने यह रखता है कि आप ज्यादा से ज्यादा गेंद को उस एरिये में रखें, जिससे कि दबाव बनाया जा सके और बल्लेबाज आपको सम्मान दे और फिर आप उन्हें गलती करने के लिए मजबूर करें।'

और पढ़ें: IPL 2020: तो क्या कोलकाता के लिये खेलते नजर आएंगे युवराज सिंह, बताया क्रिस लिन को रिलीज करने का कारण

आपको बता दें कि बॉल टेंपरिंग विवाद में बैन के बाद स्टीव स्मिथ ने पहली बार इस साल एशेज सीरीज में वापसी की और मैदान पर लौटते ही स्टीव स्मिथ ने एशेज में खेले गए 4 मैचों में 774 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया था। अब वह पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

Story first published: Wednesday, November 20, 2019, 13:38 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+