नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा और शर्मनाक विवाद सामने आया है। दरअसल तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया। कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद के शेप को बिगाड़ने के लिए जेब से चिप जैसे ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसे उन्होंने बाद में अपनी ट्राउजर में छिपाने की कोशिश की। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।
हालांकि इस घटना को स्मिथ सहित खुद बेनक्रॉफ्ट ने स्वीकार लिया है। लेकिन अब देखना होगा कि आईसीसी इसमें क्या एक्शन लेती है। अंपायरों के हस्तक्षेप करने से पहले, टीवी रीप्ले में देखा गया कि बेनक्रॉफ्ट गेंद की शेप बिगाड़ने के लिए एक बाहरी वस्तु का प्रयोग कर रहे थे। जब ये घटना कैमरे में कैद हो गई तो ऑस्ट्रेलियाई कोच लेहमैन ने सब्स्टीट्यूट्स प्लेयर पीटर हैंड्सकॉम्ब को भेजकर बेनक्रॉफ्ट को आगाह कर दिया। जिसके बाद वे उस वस्तु को छिपाते दिखे।
गौरतलब है कि इसी मैच में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कमिंस ने गेंद को अपने पांव के नीचे दबाने की कोशिश की। हालांकि, कमिंस ने अपने बयान में कहा कि ऐसा उनसे गलती से हुआ, उन्होंने जानबूझकर गेंद को नहीं दबाया। अब देखना होगा कि इसमें आईसीसी क्या निर्णय लेती है।
Oh no ! Bancroft. Very embarrassing. From the looks of it, this is not on. Haven't seen a series marred by controversies like this one in a long long time. The Cricket has been great, but this .. #SAvAUS pic.twitter.com/2uNhxtBXTv
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) March 24, 2018