बेनक्रॉफ्ट बॉल टेम्परिंग विवाद: जानिए विवाद से जुड़ी A टू Z डिटेल, किसने क्या कहा और क्या होगा आगे?
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा और शर्मनाक विवाद सामने आया है। दरअसल तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया। कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद के शेप को बिगाड़ने के लिए जेब से चिप जैसे ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसे उन्होंने बाद में अपनी ट्राउजर में छिपाने की कोशिश की। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में सनसनी सी फैली हुई है। अब बेनक्रॉफ्ट की हर जगह आलोचना हो रही है। खुद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने बॉल टेम्परिंग जानबूझकर की और इस घटना में टीम के खिलाड़ियों का साथ रहा।

क्या बोले स्टीव स्मिथ-
मैच के बाद खबरें आईं थीं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने सभी प्रेस कॉनफ्रेंस और इंटरव्यू रद्द कर दिए हैं लेकिन बाद में स्मिथ और खुद बेनक्रॉफ्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। 25 वर्षीय बैनक्रॉफ्ट ने खेल के बाद मीडिया के सामने स्वीकार करते हुए कहा कि उन पर गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश करने के संबंध में कार्रवाई शुरू की गई है। स्मिथ ने कहा कि यह एक 'बड़ी गलती' थी लेकिन कप्तानी छोड़ने से इनकार किया। स्मिथ ने बताया कि टीम के 'लीडरशिप ग्रुप' से इस बारे में चर्चा की गई थी और 'उन्होंने सोचा था कि यह फायदा लेने का एक तरीका है।' स्मिथ ने कहा- "हम गहरा खेद प्रकट करते हैं। कोच इसमें शामिल नहीं थे। यह पूरी तरह से हमारे लीडरशिप ग्रुप के खिलाड़ियों का काम था। मैं आपसे वादा कर सकता हूं कि यह दोबारा नहीं होगा। मैं माफी चाहता हूं।"

क्या बोले बेनक्रॉफ्ट-
बेनक्रॉफ्ट ने कहा कि "इसके नतीजे के तौर पर मेरी प्रतिष्ठा को जो नुकसान होगा, उसे मैं ही भोगूंगा। मुझे नहीं लगता कि मुझ पर इसके लिए दबाव बनाया गया था। मैं इस बारे में नर्वस जरूर था क्योंकि वहां सैकड़ों कैमरा लगे हुए हैं।"
|
क्या बोले दिग्गज
शेन वॉर्न- ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक शेन वॉर्न ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि वह 'ये तस्वीरें देखकर बहुत निराश हैं।' माइकल वॉ ने लिखा कि स्टीव स्मिथ, उनकी टीम और पूरे मैनेजमेंट को यह स्वीकार करना होगा कि पूरे करियर में वे खेल में बेईमानी की कोशिश के लिए जाने जाएंगे। कैमरून बेनक्रॉफ्ट की इस हरकत को जैसे ही सभी ने देखा तो उसके बाद ट्विटर पर काफी सारे पूर्व खिलाड़ियों ने इस हरकत कि आलोचना करना शुरू कर दिया जिसमे सबसे पहले ये काम डेल स्टेन ने किया और इसके बाद केविन पीटरसन ने भी उनकी इस हरकत को काफी आलोचना हो रही है।
|
अब आगे क्या? क्या जाएगी स्मिथ की कप्तानी?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपनी साख बचाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सीए प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने कहा है कि केपटाउन में गेंद को छेड़छाड़ करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इंटीग्रिटी युनिट द्वारा ऑस्ट्रेलिया के नेतृत्व की जांच की जा रही है। खुद मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने घोषणा की है कि आईसीसी के चर्ज स्वीकार करने के बावजूद कैमरन बैनकॉफ्ट व राष्ट्रीय टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अगर इस घटना में खुद कप्तान दोषी पाए जाते हैं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बड़ा कदम उठाते हुए स्मिथ को कप्तानी से हटा सकती है। सीए प्रमुख ने जेम्स सदरलैंड ने कहा है कि उन्होंने अभी तक स्मिथ से बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि "भले ही मैंने स्मिथ से इस घटना के बारे में बात नहीं की हो लेकिन उसे पता है कि मैं उससे टीम के व्यवहार के बारे में बात करूंगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
