For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs SL: श्रीलंका के खिलाफ फिट हुए एरॉन फिंच तो चोटिल हुए टाई, शामिल हुआ यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक अच्छी खबर के साथ एक बुरी खबर आई है। पिछले 15 दिनों से मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोट से जूझ रहे कप्तान एरॉन फिंच आखिरकार पूरी तरह से फिट हो गये हैं और श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम का हिस्सा बनते हुए नजर आयेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई कोहनी की चोट के चलते रविवार से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह तेज गेंदबाज सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया है। ऐसी भी अटकलें थी कि फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण समय पर उबर नहीं पायेंगे जिसके कारण वह 15 दिन से परेशान थे। लेकिन डेविड वार्नर के साथ पारी का आगाज करने के लिये अब वह फिट हैं।

फिंच ने कहा, 'मैं कल थोड़ा चिंतित था। लेकिन उबरने की प्रक्रिया तेज रही और पिछले तीन दिन काफी अच्छे रहे। मैं अच्छी तरह मूव कर रहा हूं। मैं आत्मविश्वास से भरा हूं।'

और पढ़ें: 12 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने खेल छोड़ एक्टिंग में आजमाई किस्मत, जानें कितने हिट और फ्लॉप रहे

वहीं दूसरी ओर फिंच ने बताया कि शुक्रवार को फील्डिंग करते हुए एंड्रयू टाई के बायें हाथ में चो लग गई है। चोट इतनी गंभीर है कि वह श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह संतुलन खो बैठे और चोटिल हो गए।' वहीं टीम में उनकी जगह न्यू साउथ वेलस के तेज गेंदबाज सीन एबोट लेंगे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, एबॉट ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक वनडे और तीन टी-20 मैच खेले थे। वह बुधवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे।

रविवार को टाई की गैर मौजूदगी में मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, बिली स्टेनलेक और केन रिचर्डसन ऑस्ट्रेलियाई टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूती देंगे।

और पढ़ें: एमएस धोनी के संन्यास के सवाल पर भड़के रवि शास्त्री, आलोचकों को कहा- पहले जूते के फीते बांधना सीखो

वहीं, फिंच अब चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और वह एडिलेड में होने वाले पहले मैच में खेलने के लिए फिट हैं। फिंच को इस महीने की शुरूआत में साउथर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी।

टीमें :

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन अगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैक्डरमोट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, बिली स्टानलेक, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर , एडम जम्पा, सीन एबॉट (बाकी दो टी-20 के लिए)।

श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, दानुष्का गुणाथिलका, अविष्का फर्नांडो, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, शेना जयसूर्या, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिन्दु हसरंगा, लक्षण संदाकन, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा, इसुरु उदाना, कसुन रजिता।

Story first published: Saturday, October 26, 2019, 17:23 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+