For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका पर दर्ज की 87 रनों की शानदार जीत

नई दिल्ली। विश्व कप के 20वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर वैसा ही खेल दिखाया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। कंगारू टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 334 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 45.5 ओवर में 247 रन बनाकर ही ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 87 रनों से जीत लिया।

चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद ही बढ़िया रही थी और वह इस लक्ष्य का पाने के लिए प्रतिबद्ध भी दिख रहा था लेकिन यहीं से कंगारूओं ने एक बार फिर मैच में वापसी करने की अपनी क्षमता का उम्दा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लंकाई पारी पर ब्रेक लगा दिए। श्रीलंका की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज और कप्तान करूणारत्ने ने 97 और उनके जोड़ीदार परेरा ने 52 रनों की पारी खेली। इसके बाद कोई भी लंकाई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। मिशेल स्टार्क ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए। रिचर्डसन और कमिंस को भी क्रमशः 3 और 2 विकेट मिले।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच के शानदार शतक और स्टीव स्मिथ के अर्धशतक की बदौलत 334 रनों का स्कोर खड़ा किया। फिंच ने 132 गेंदों पर 153 रनों की पारी खेली और स्मिथ ने 59 गेंदों पर 73 रनों का योगदान दिया। जबकि मैक्सवेल ने अंतिम क्षणों पर 25 गेंदों पर 46 रन ठोक डाले। लंका की ओर से उदाना और डि सिल्वा को 2-2 विकेट मिले।

1
43664

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 22:45 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+