For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs PAK: फ्लॉप कैमरून बेनक्रॉफ्ट की टीम में वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने की टेस्ट टीम की घोषणा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई पाकिस्तान की टीम को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें तैयारी कर रही हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होने वाली इस सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होगी। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले 2 टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में फ्लॉप रहे कैमरून बेनक्रॉफ्ट और जो बर्न्स को पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर मौका देने का फैसला किया है। हालांकि यह कह सकते हैं कि दोनों खिलाड़ियों के लिए भारत दौरे पर आने से पहले यह आखिरी मौका होगा क्योंकि टीम मैनेजमेंट की खास नजर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी होगी।

और पढ़ें: IPL 2020: ट्रेडिंग विंडो का आखिरी दिन, इन खिलाड़ियों की छुट्टी कर सकती हैं टीमें, देखें लिस्ट

3 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था, सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से किसी रिजल्ट तक नहीं पहुंच पाया था।

कैमरून बेनक्रॉफ्ट को ऐसे मिली टीम में जगह

कैमरून बेनक्रॉफ्ट को ऐसे मिली टीम में जगह

दरअसल टीम में निक मेडिंसन को शामिल किया गया था लेकिन आखिरी समय पर मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए निक ने अपना नाम वापस ले लिया जिसके चलते ऐन मौके पर मैनेजमेंट ने बेनक्रॉफ्ट को शामिल किया। कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से खेलते हुए 49 रनों की पारी खेली। बॉल टैंपिरिंग मामले में बैन झेलने के बाद बेनक्रॉफ्ट ने एशेज सीरीज में वापसी की थी लेकिन इंग्लैंडे के खिलाफ वह पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। ऑस्ट्रेलियाई टीम में बॉलिंग ऑलराउंडर मिशेल नासिर को बैक-अप के तौर पर शामिल किया गया है।

रियान हैरिस-उस्मान ख्वाजा बाहर

रियान हैरिस-उस्मान ख्वाजा बाहर

पिछले कुछ समय से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे रियान हैरिस और उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह नहीं मिल सकी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 21 से 25 नवंबर ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान में खेला जाएगा।

पाकिस्तान करेगा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का आगाज

पाकिस्तान करेगा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का आगाज

पाकिस्तान के लिए यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मजबूती से आगाज करने का सुनहरा मौका होगा क्योंकि यह द्विपक्षीय सीरीज टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी। पाकिस्तान ने टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के साथ ही अपने सफर की शुरुआत की थी।

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम: टिम पेन (कप्तान), कैमरून बेनक्रॉफ्ट, जो बर्न्स, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिशेल नासिर, जेम्स पेटिनसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर।

Story first published: Thursday, November 14, 2019, 14:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+