IPL 2019 : जब RCB और KXIP के बीच मुकाबले के दौरान गुम हो गई गेंद, देखें VIDEO
नई दिल्ली। आईपीएल में मौजूदा सीजन में दो चीजों का अंत जल्दी से होता नहीं दिखाई दे रहा है। एक, खराब अंपायरिंग और दूसरी है विराट कोहली के हाथ से लगातार फिसलते कैच। कोहली जहां इस सीजन में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी बनने के बाद 24 अप्रैल को भी एक आसान सा कैच टपका बैठे। कोहली के हाथों के अलावा इस बार अंपायरों के कारनामें भी हैरान कर रहे हैं।
अभी तक खराब अंपायरिंग के कारण बदनाम रहे 12वें आईपीएल सीजन में अंपायरों ने एक और कारनामे को अंजाम दिया है। इस बार मामला गलत फैसले से नहीं बल्कि अंपायरों की भूल से जुड़ा है और भूल भी ऐसी कि खेल ही रोकना पड़ गया।
जी हां, बुधवार की रात अंपायर शमशुद्दीन चर्चाओं के केंद्र में आ गए। वे अंपायरिंग करते हुए यही भूल गए कि उन्होंने गेंद को कहा पर रखा है। यह मामला आरसीबी के 13वें ओवर की अंतिम गेंद का है। इस ओवर के बाद स्ट्रेटजिक ब्रेक लिया जा रहा था।
जब खेल फिर से शुरू हुआ तब तो पंजाब के कप्तान आर अश्विन को गेंद नहीं मिली। यही हाल अंकित राजपूत का हुआ। जबकि पिच पर एबी डिविलियर्स और मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे। अश्विन शमशुद्दीन के पास भी गए लेकिन वह भी गेंद खोज नहीं पाए।
अंपायर से गुम हुई गेंद, खेल रोका गया और फिर वीडियो में देखिए कहां मिली बॉल-https://t.co/NgCc0buR1Q
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) April 25, 2019
नौबत यहां तक आ गई कि चौथे अंपायर को नई गेंदों के बॉक्स लाते देखा गया। लेकिन भला हो तकनीक और टीवी का, जिससे पता चला कि गेंद तो अंपायर शमशुद्दीन ने ब्रेक के दौरान अपनी जेब में रख ली थी। खैर फिर गेंद मिली और अंतिम ओवरों में दर्शकों ने डिविलियर्स और स्टोइनिस का तूफान देखा। जिसकी बदौलत आरसीबी की टीम 200 से पार पहुंच गई और मैच में 17 रनों से जीत भी दर्ज कर पाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
