माइकल होल्डिंग ने बताया क्यों बिना दर्शकों के क्रिकेट खेलने को तैयार हो रहे बोर्ड
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है और खिलाड़ी अपने घरों पर बंद हैं। इस बीच जहां फैन्स सब कुछ ठीक होकर जल्दी से वापस क्रिकेट शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं पर वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज और मौजूदा समय में दिग्गज कॉमेंटेटर माइकल होल्डिंग का मानना है कि लगातार खेल में बाजारीकरण के बढ़ने से इस तरह का ब्रेक काफी जरूरी था।
और पढ़ें: जानें कौन है यह मिस्ट्री गर्ल जिसे डेट कर रहे हैं माइकल क्लार्क, 2 महीने पहले हुआ है तलाक
माइकल होल्डिंग का मानना है कि जरूरत से ज्यादा व्यव्सायीकरण और ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की चाहत में जरूरत से ज्यादा ही क्रिकेट खेला जा रहा था। ऐसे में कोरोना वायरस के चलते मिले इस ब्रेक की सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा कि हमें इस समय का इस्तेमाल इस बात पर विचार करने के लिये करना चाहिये कि क्या क्रिकेट का यह खेल सही दिशा में आगे जा भी रहा है या नहीं।
और पढ़ें: PCB दे सकता है उमर अकमल को राहत, हटा सकता है बैन का कुछ हिस्सा

होल्डिंग ने ब्रेक का बताया जरूरी, कहा- करना चाहिये आत्ममंथन
वेस्टइंडीज क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी ने ब्रेक को जरूरी बताते हुए आईसीसी और क्रिकेट बोर्ड को थोड़ा रुककर आत्म मंथन करने की सलाह दी है।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा,' इस ब्रेक का इस्तेमाल खेल पर गौर करने के लिए करें, यह देखने के लिए कि प्रशासकों, खिलाड़ियों के साथ क्या हो रहा है और सोचिए क्या हम सही दिशा में आगे जा रहे हैं? हमारे खेल के साथ क्या सब कुछ सही है? निजी तौर पर मुझे ऐसा लगता है। हर आदमी ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने में जुटा है, लेकिन क्या हम थोड़ी देर रुक कर देख सकते हैं किया सब कुछ ठीक है?'

जल्द क्रिकेट शुरु करने पर मजबूर होंगे क्रिकेट बोर्ड
माइकल होल्डिंग ने क्रिकेट बोर्ड के प्रशासकों की मजबूरियों को गिनाते हुए बताया कि इन्हें जल्द ही क्रिकेट को दोबारा शुरु करने को लेकर फैसला करना होगा और अगर इन्हें जरूरी लगा तो वह खाली स्टेडियम में भी खिलाने को तैयार हो जायेंगे।
उन्होंने कहा, ‘इस महामारी के दौरान काफी प्रशासकों को पता चल गया है कि प्रसारणकर्ताओं की संतुष्टि के लिए उन्हें खेल का कोई ना कोई प्रारूप जल्द ही शुरू करना होगा। लेकिन प्रसारणकर्ताओं को अगर वह चीज नहीं मिलेगी जिसके लिए वह भुगतान कर रहे हैं तो वे अपना पैसा वापस मांगेंगे। इसलिए उन्हें खाली स्टेडियम में क्रिकेट खेलने का प्रयास करना होगा या जिस भी प्रारूप में खेलने का मौका मिले उसे खेलना ही होगा।'

रद्द हो सकता है आईपीएल तो टल सकता है टी20 विश्व कप
इस महामारी के चलते जहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अनिश्चितकालीन समय तक के लिए स्थगित कर दिया गया है तो वहीं इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस घातक बीमारी के कारण दुनिया भर में लगभग दो लाख 18 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि भारत में एक हजार से अधिक लोगों की जान गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
