IPL 2019: पहली जीत दर्ज करने पर खुश हुए विराट कोहली, दिया यह बयान
नई दिल्ली। आखिरकार राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार 6 हार के बाद जीत का स्वाद चख ही लिया। उनके लिए यह जीत कितनी मायने रखती है, मैच की समाप्ति के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान जाहिर करती है। जीत की पटरी पर लाैटने पर कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद बयान देते हुए कहा कि जीत हासिल करना बहुत ही अच्छी फीलिंग है। पिछले कुछ मुकाबलों में अनलकी रहे थे। हर मैच में अनलकी था, ऐसा नहीं कहूंगा, हां कुछ मैचों में तो जरूर हम जीत तक नहीं पहुंच पाए।
कोहली ने कहा कि लगातार हार के बाद हमारी टीम में एक जीत की चाहत थी। यही एक शब्द थे जिसके बारे में हम बातें किया करते थे। हमने सोचा था 190 रन का स्कोर हासिल करने लायक होगा और उनको 170 रन तक रोक लिया। वाकई बहुत अच्छा प्रयास रहा। बीच के 8 ओवर्स में 4 विकेट हासिल करना महज 60 रन देकर वाकई काबिल ए तारीफ कोशिश थी। वहीं कोहली ने क्रिस गेल की नाबाद 99 रनों की पारी को लेकर कहा कि हमें पता था क्रिस आखिर तक बल्लेबाजी करने वाले हैं तो डॉट बॉल हासिल करने के काफी मौके थे। हमें पता था, अगर हमने सही तरीके से गेंदबाजी की तो उनको रोक सकते हैं।
बता दें कि मोहाली में हुए इस मैच में बेंगलुरू ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब ने क्रिस गेल की नाबाद 99 रनों की पारी की मदद से 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरू ने कोहली(67) और एबी डिविलियर्स(59) के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट रहते मैच जीत लिया। हालांकि इस जीत के बावजूद बेंगलुरू अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। उन्हें प्लेआफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे 7 मैचों में से 6 जीतने होंगे। वहीं पंजाब 8 मैचों में 4 जीत के साथ 5वें स्थान पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
