Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कप 2019 : दिनेश कार्तिक को टीम में मिली जगह तो रॉबिन उथप्पा ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। आईपीएल के लगभग बीच में 15 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट में साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन तब आया जब चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। इस टीम में विजय शंकर के चयन के साथ नंबर चार के लिए चली आ रही लंबी बहस का भी कुछ हद तक अंत हुआ लेकिन दिनेश कार्तिक, केदार जाधव जैसे बाकी नामों के चयन के कारण अब भी इस स्लॉट पर काफी विकल्प मौजूद हैं। इन सब सवाल-जवाब के बीच दिनेश कार्तिक का चयन ऐसा है जो क्रिकेट फैंस को काफी संतुष्टी दे रहा है लेकिन क्रिकेट दिग्गजों को कुछ हैरान कर रहा है।

सोमवार की दोपहार कार्तिक के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई। फिलहाल वे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनके चयन पर केकेआर की टीम ने बधाई भी दी है। इसके अलावा कार्तिक के टीम साथी रॉबिन उथप्पा भी इस चयन से गदगद महसूस कर रहे हैं। उथप्पा ने कार्तिक को पिछेल कुछ सालों का बेस्ट भारतीय फिनिशर करार दिया है।

उल्लेखनीय है पिछले साल खेली गई निदहास ट्रॉफी ने कार्तिक के करियर को बदलकर रख दिया था। उसके बाद से वे भारतीय टीम के लगभग नियमित सदस्य बने हुए हैं। उथप्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा है- 'अगर कोई इंसान इस विश्व कप में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर चयन होने का हक रखता है तो वह कार्तिक ही हैं। आखिर इंसाफ हुआ। पिछले दो साल से वह भारत के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं।'

आपको बता दें कार्तिक के चयन को अधिकांश क्रिकेटरों ने सराहा ने लेकिन साथ ही ऋषभ पंत के चयनित ना होने पर हैरानी और अफसोस जाहिर किया है। कई लोगों का कहना है कि ये कार्तिक का चयन नहीं बल्कि पंत का रिजेक्शन था जिसने कार्तिक को विश्व कप में मौका दिया। बहरहाल जो भी कार्तिक के पास अब विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट इवेंट में खुद की काबिलियत दिखाने का बड़ा मौका है।

Story first published: Tuesday, April 16, 2019, 19:38 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+