For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तीसरे वनडे में भी हारी भारतीय महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया ने घर में किया क्लीन स्वीप

नई दिल्ली। विकेटकीपर एलीसा हीली (133) की शतकीय पारी और एश्ले गार्डनर (3/40) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम को 97 रनों से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

रिलायंस स्टेडियम बड़ोदरा में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 332 रन बनाए। इस लक्ष्य को भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 235 रनों पर ही ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेली ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और दो छक्कों की मदद से 133 रन बनाए। हेली के अलावा, इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए रेचेल हेनेस ने 43, गार्डनर ने 35, बेथ मूनी ने 34 और एलेसे पैरी ने 32 रनों का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में हरमनप्रीत कौर ने दो विकेट लिए। शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, एकता बिष्ट और पूनम यादव को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को जेमिमाह (42) और स्मृति मंधाना (52) ने अपनी 101 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी से अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसी स्कोर पर दोनों को गार्डनर ने पवेलियन भेजने के साथ ही भारतीय पारी को बहुत तगड़ा झटका दे दिया। इसके बाद आईं बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं और 235 रनों के कुल योग पर ऑल आउट हो गई। जेमिमाह और मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा ने 36 और सुषमा वर्मा ने 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाजी हेली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। निकोल बॉल्टन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

Story first published: Sunday, March 18, 2018, 19:45 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+