For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने तोड़ा अपने ही देश की पुरुष टीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI में जीते लगातार इतने मैच

नई दिल्लीः एक समय था जब ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम का जलवा पूरे विश्व क्रिकेट पर छाया रहता था। हालांकि आस्ट्रेलिया अभी भी काफी प्रतिस्पर्धी टीम है लेकिन 2000 दशक की ऑस्ट्रेलिया के सामने वह कुछ भी नहीं है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने उसी तरह का जलवा कायम किया है जैसे कभी पुरुष टीम किया करती थी। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेल रही है और हाल ही में इन दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है जिसका पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

इस जीत ने वह ऐतिहासिक कारनामा किया है जो अभी तक कोई नहीं कर पाया। यहां तक कि किसी भी देश की पुरुष टीम भी ऐसा नहीं कर पाई। जी हां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने ऐसा करते हुए लगातार 22 वनडे मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। मजेदार बात यह है कि यह रिकॉर्ड इससे पहले आस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने बनाया हुआ था जो कि लगातार 21 मैच जीतने का था। यानी कि भले ही महिला टीम ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया हो लेकिन अभी भी सर्वाधिक वनडे इंटरनेशनल जीत का रिकॉर्ड देश के रूप में आस्ट्रेलिया के ही नाम है।

कंगारू महिला टीम की जीत की शुरुआत 12 मार्च 2018 से हुई थी। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक जीत के सिलसिले के मामले में आस्ट्रेलिया का जलवा पूरी तरह से कायम है क्योंकि सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीमों में 4 स्थान तो ऑस्ट्रेलिया ने ही हासिल किए हुए हैं। जी हां नंबर 3 पर भी इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम है जिसने 1997-99 के दौरान लगातार 17 वनडे मैच जीते थे और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 1999-2000 के दौरान भी लगातार 16 मैच जीते थे। इस लिस्ट में भारत का भी नाम आता है लेकिन यह भारत की महिला टीम का नाम है जिसने 2016-17 में लगातार 16 में जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

जहां तक मुकाबले की बात है तो न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने के बाद 48.5 ओवर में ही 212 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की सलामी बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने 90 रन बनाए इसके अलावा कीवी कप्तान एमी सैटर्थवेट ने 32 और एमिलिया कैर ने भी 33 रनों की पारियां खेली। इसके बावजूद न्यूजीलैंड का स्कोर बहुत ज्यादा नहीं बन पाया क्योंकि आस्ट्रेलिया की तरफ से मेघान स्कूट ने चार विकेट लिए और तीन विकेट निकोला कैरी को मिले।

ऐसा भी नहीं था कि आस्ट्रेलिया की शुरुआत इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इतनी अच्छी रही क्योंकि टीम को पहले ही झटका 23 रनों के अंतराल पर लग चुका था लेकिन इसके बाद कंगारू विकेटकीपर एलिसा हिली, ऑल राउंडर एलीस पेरी और गार्डनर ने कुछ शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को जल्दी से जीत के पार पहुंचा दिया और 40 वर्ष से भी कम में आस्ट्रेलिया यह मैच जीत गया। अब इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच 7 अप्रैल को खेला जाना है।

Story first published: Sunday, April 4, 2021, 13:32 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+