For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट में बनाया विश्व रिकाॅर्ड, टूटना है बेहद मुश्किल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई दाैरे पर गई श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम को अब खाली हाथ घर लाैटना पड़ेगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज 3-0 से गंवाने के बाद श्रीलंका का तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी सूपड़ा साफ हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार ब्रिस्बेन में हुए आखिरी मुकाबले में 9 विकेट से राैंदा। इसी के साथ इस महिला टीम ने वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का विश्व रिकाॅर्ड बना दिया है, जिसका टूटना मुश्किल नजर आता है।

दर्ज की लगातार 18वीं रिकाॅर्ड जीत

दर्ज की लगातार 18वीं रिकाॅर्ड जीत

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही वनडे क्रिकेट में लगातार अपनी 18वीं जीत हासिल की। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में एलिसा हीली के बेहतरीन शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर महज 26.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एलिसा हीली ने 76 गेंद पर 112 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 बेहतरीन चौके जड़े जबकि दो छक्के भी लगाए। हालांकि इस टीम ने अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ा है। इससे पहले बेलिंडा क्लार्क की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1997 से लेकर 1999 तक लगातार 17 वनडे मुकाबलों में परचम लहराया था। बता दें कि पुरूष क्रिकेट में भी लगातार ज्यादा मैच जीतने का रिकाॅर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही नाम है।

जयांगानी के शतक पर फिरा पानी

जयांगानी के शतक पर फिरा पानी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की ओपनर जयांगानी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। उन्होंने 124 गेंदों की पारी में 13 चौके जड़े। हालांकि उनके अलावा श्रीलंका की कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी। दूसरा सर्वाधिक स्कोर 24 रन का रहा जो तीसरे नंबर पर उतरीं मदावी ने बनाया। इसके अलावा टीम की कोई भी खिलाड़ी 20 रन से ज्यादा नहीं बना सकीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगान और वेरहैम ने दो-दो विकेट लिए।

आसानी से किया लक्ष्य हासिल

आसानी से किया लक्ष्य हासिल

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने महज 26.5 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलिसा हीली ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा। 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से खेली उनकी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत हासिल कर ली। हीली ने महज 71 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। टीम के ल‌िए राचेल हेंस ने 74 गेंद पर 63 रन बनाए। हेंस और हीली दोनों को एक ही ओवर में जीवनदान भी मिला, लेकिन दोनों ने इसका भरपूर फायदा उठाया। हीली के तीनों वनडे शतक पिछले दो साल में आए हैं। इस दौरान उनका औसत 57.15 का रहा।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 13:05 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+