आॅस्ट्रेलिया-श्रीलंका वनडे सीरीज: आखिरी मैच जीतकर 4-1 से आॅस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
नई दिल्ली। पालकेले स्टेडियम में रविवार को खेले गए आॅस्ट्रेलिया-श्रीलंका वनडे सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच को आॅस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज पर भी 4-1 से कब्जा जमा लिया।
पढ़ें :
आॅस्ट्रेलिया ने पहले खेलने वाली श्रीलंका की टीम को 40.2 ओवर्स में महज 195 रनों के कुल योग पर समेट दिया। इसके बाद आॅस्ट्रेलिया ने 42 गेंदें शेष रहते पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस मैच में आॅस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।
खराब रही थी आॅस्ट्रेलिया की शुरुआत
हालांकि, आॅस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैथ्यू वेड 3 रन बनाकर औ उस्मान ख्वाजा 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद वॉर्नर और जॉर्ज बैले ने पारी को संभाला और 132 रनों की साझेदारी की।
इस मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर को मैन आॅफ द मैच एवं सीरीज़ में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले बैले को मैन आॅफ द सीरीज़ चुना गया।
इन्होंने चटकाए इतने विकेट
डेविड वॉर्नर के कॅरियर का यह सातवां शतक था। श्रीलंका की तरफ से दिलरुवान परेरा ने तीन और धनंजय डी सिल्वा ने दो विकेट चटकाए। जबकि आॅस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क को तीन विकेट मिले।
पढ़ें : कश्मीर : ऑल पार्टी डेलिगेशन के नेता मिलने पहुंचे अलगाववादियों से, हुर्रियत नेताओं ने किया इनकार
शुरुआत ठीक, लेकिन अंत बेकार
श्रीलंका की शुरुआत तो ठीक रही लेकिन मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके। धनुषका गुनाथिलका ने 39, धनंजय डी सिल्वा ने 34, कुशल मेंडि ने 33 तो वहीं सचिथा पथिराना ने 32 रन बनाए।
पढ़ें : हेजल के हिंदू होने पर वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी ने उठाया सवाल तो भड़के मंगेतर युवराज सिंह
आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाज एक बार लय में आए तो फिर नियमित अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे। श्रीलंका ने 9 विकेट 122 रनों पर भी गिर गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
