पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता
एडीलेड। वनडे सीरीज में 4-1 से मिली हार के बाद टीम इंडिया टी-20 में जीत के इरादे से मैदान में उतर रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
वहीं टॉस हारने के बाद धोनी ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। बहरहाल टीम इंडिया कई बड़ बदलाव किये गये हैं। टीम में दो साल बाद युवराज सिंह ने वापसी की है। तो वहीं तकरीबन 4 साल बाद आशीष नेहरा को भी जगह मिली है।
टीम में सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। हालांकि हरभजन सिंह को इस मैच में मौका नहीं मिला है, ऐसे में उन्हें वापसी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
ऐसे में एक नयी टीम के साथ देखने वाली बता होगी कि क्या टीम इंडिया एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी वापसी कर सकती है।
टीम इंडिया
एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, आशीष नेहरा
ऑस्ट्रेलिया
एरॉन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीवेन स्मिथ, सी लिन, टीएम हेड, एस वाटसन, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, के रिचर्जसन, सी ब्वाय्स, शॉन टेट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

