BCCI ने निकाली सिलेक्टरों के लिए वैकेंसी, सामने हैं ये कुछ शर्तें
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के 2 पदों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने आवेदन मांगे हैं। अभी टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद हैं, लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। साथ ही गगन खोड़ा का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, ऐसे में बीसीसीआई ने यह स्थान भरने की तैयारी शुरू कर दी है।
बीसीसीआई द्वारा महिला चयन समिति के लिए सभी पांच पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जबकि सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति में दो पद खाली हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने से पहले बीसीसीआई की कुछ शर्तें है जिनका पूरा होना बेहज जरूरी है। अप्लाई करने के लिए कम से कम 7 टेस्ट मैच या 20 फर्स्ट क्लास मुकाबले या 10 वनडे व 20 फर्स्ट क्लास मैच खेलने का अनुभव होना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल हो चुके हों।
जूनियर पुरुषों के लिए, उम्मीदवार को 25 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए। विज्ञप्ति के अनुसार, "आवेदन 24 जनवरी, 2020 को सुबह 11.59 बजे तक प्रस्तुत किए जाने चाहिए।" नेशनल सिलेक्टर बनने के लिए जो शर्तें रखी गई हैं उनमें किसी आवेदक का 60 वर्ष से ज्यादा की उम्र का होना जरूरी है।
बता दें कि बीच में खबरें आईं थी कि एमएसके प्रसाद का कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा लेकिन एमएसके प्रसाद ने यह जिम्मेदारी आगे बढ़ाने से मना कर दिया। अब नई चयन समिति का कार्यकाल तीन साल का रखा जाएगा। ऐसे में एमएसके प्रसाद ने तीन साथ और यह पद संभालने से मना कर दिया। प्रसाद और गगन खोड़ा को 2015 में नियुक्त किया गया था जबकि जतिन परांजपे, शरणदीप सिंह और देवांग गांधी 2016 में चयन समिति से जुड़े थे लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली ने हाल ही में साफ किया कि समिति का कोई भी सदस्य बरकरार नहीं रहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
