संन्यास पर लसिथ मलिंगा ने लिया यू-टर्न, बताया- क्यों और कब तक खेलना चाहते हैं क्रिकेट
नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और टी20 प्रारूप में टीम की कमान संभाल रहे लसिथ मलिंगा ने अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। लसिथ मलिंगा ने हाल ही में कहा था कि वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह देंगे लेकिन उन्होंने अब अपने इस फैसले को बदल दिया है। 36 वर्षीय लसिथ मलिंगा ने कहा है कि अब वह अगले 2 साल तक और देश के लिये क्रिकेट खेलना चाहेंगे और युवाओं के साथ अपना अनुभव बंटना चाहेंगे।
और पढ़ें: IPL 2020: तो क्या कोलकाता के लिये खेलते नजर आएंगे युवराज सिंह, बताया क्रिस लिन को रिलीज करने का कारण
क्रिकइंफो की वेबसाइट से बात करते हुए लसिथ मलिंगा ने कहा, ' इस प्रारूप में आपको 4 ओवर की ही गेंदबाजी करनी होती है और मुझे लगता है कि बतौर कप्तान मैंन दुनिया भर में इतना टी20 खेला है कि मुझे लगता है कि मैं इस फॉर्मेट में अभी 2 साल और खेल सकता हूं।'

श्रीलंकाई बोर्ड से इस बात का है इंतजार
इससे पहले मार्च में लसिथ मलिंगा ने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया में अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेना चाहते हैं। इस फॉर्मेट में श्रीलंका के कप्तान 36 बरस के मलिंगा ने अब कहा कि वह आगे भी खेल सकते हैं।
लसिथ मलिंगा ने अपने भविष्य पर बात करते हुए कहा कि वह अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड उस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं जिससे यह साफ हो जाएगी कि वह 2020 में होने वाले टी20 विश्व कप में कप्तान की भूमिका निभायेंगे या नहीं। उन्होंने कहा श्रीलंकाई क्रिकेट इस वक्त खराब दौर से गुजर रही है और उसे एक स्थिर कप्तान की जरूरत है।

टीम को स्थाई कप्तान की जरूरत
उन्होंने कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि विश्व कप में मैं कप्तान रहूंगा लेकिन श्रीलंका में कुछ भी हो सकता है। हम जिस दौर से गुजर रहे हैं मुझे लगता है कि स्थायी कप्तान का होना बेहद जरूरी है।'
टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज लसिथ मलिंगा को लगता है कि अगर वह टीम के लिए लगातार खेलेंगे तो अपनी ओर से ज्यादा योगदान दे सकते हैं और युवा खिलाड़ियों के बीच अपना अनुभव साझा कर सकते हैं।

लगातार खेलूंगा तो युवाओं को मिलेगा फायदा
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं युवाओं को कुछ दे सकता हूं तो मुझे खेलना होगा। मैं नहीं खेलूंगा तो ऐसा नहीं कर सकूंगा। श्रीलंका के पास अच्छे गेंदबाज नहीं है और टीम लगातार अच्छा नहीं खेल पा रही है। हमें एक डेढ साल लगेंगे और तब तक संयम रखना होगा।'
आपको बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची श्रीलंका टीम को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था हालांकि उससे पहले श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में 3-0 से हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
