'कॉफी विद करण शो' में आपत्तिजनक बयान के लिए हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर लगा भारी जुर्माना
नई दिल्ली। आखिरकार हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को 'काॅफी विद करण शो' में की गई महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का नुकसान अब उठाना पड़ा है। बीसीसीआई ने पिछले लगभग ढाई महीने से चल रहे इस विवाद पर विराम लगाते हुए इन दोनों क्रिकेटरों पर 20-20 लाख रूपए जुर्माना लगाया है। दोनों को अपने 20 लाख में से 1-1 लाख 10 शहीद पैरा मिलिट्री फोर्स के कॉन्सटेबल की फैमिली को देने होंगे जबकि इतनी ही राशि ब्लाइंड क्रिकेट के लिए देंगे। यह फैसला बीसीसीआई के लोकपाल ने सुनाया है।
मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच से पहले पांड्या और राहुल की बीसीसीआई के लोकपाल के सामने पेशी हुई थी, जिसके बाद उन्हें ये सजा सुनाई गई। दोनों क्रिकटरों को यह कीमत 4 सप्ताह के अंदर चुकानी पड़ेगी। लोकपाल ने यह भी कहा कि है कि अगर पांड्या और राहुल की तरफ से यह राशि तय समय में नहीं जमा कराई जाती है तो बीसीसीआई इस राशि को उनकी मैच फीस में से काट सकती है। याद हो कि कॉफी विद करन का यह विवादित एपिसोड जनवरी के पहले हफ्ते में प्रसारित हुआ था जिसके बाद पूरे देश में बवाल मच गया था। आनन-फानन में सीओए ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से ही दोनों क्रिकेटर्स को वापस बुलाने का फैसला लिया था फिर अस्थाई तौर पर निलंबन भी झेलना पड़ा।
सोशल मीडिया पर खूब हुई थी आलोचना
करण जाैहर ने दोनों खिलाड़ियों से उनकी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे। पांड्या ने बताया था कि वह अपने घर बता देते थे कि आज मैं करके आया हूं। साथ ही कहा था कि वह सबसे पहले लड़की को पीछे से देखते हैं, उसके बाद उससे बात करते हैं। वहीं केएल राहुल ने कहा था कि एक बार मेरे रूम से घरवालों ने कंडोम देख लिया पर वह नाराज नहीं हुए बल्कि खुशी जताई। उनके इस आपत्तिजनक बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाली थी। हालांकि अब ये दोनों खिलाड़ी अतीत को भूलाकर आगे बढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। दोनों ने गलती का एहसास करते हुए सबसे माफी भी मांगी थी। अब दोनों विश्व कप में टीम के लिए भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
