खेल गांव में तोड़-फोड़ करने वाले ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को वापस भेजा गया
By Super
oi-Staff
कॉमनवेल्थ के पन्ने पर जाने के लिए क्लिक करें
सिडनी। दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बने खेल गांव में रह रहे एक आस्ट्रेलियाई एथलीट को उसके अशोभनीय व्यवहार के कारण आस्ट्रेलिया वापस भेज दिया गया। आरोप है कि समापन समारोह के बाद एथलीट ने अपने कमरे से वाशिंग मशीन उठाकर आठवीं मंजिल से नीचे फेंक दी थी।
ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द संडे मार्निंग हेराल्ड' के मुताबिक व्हाइट ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल की सामाप्ति पर गुरुवार रात को हुई इस घटना से काफी निराशा पहुंची है। व्हाइट ने संवाददाताओं को बताया, "हम नहीं जानते कि यह किसने किया है। दिल्ली पुलिस इस मामले को देख रही है और इसकी जांच करेगी।"
व्हाइट ने इस बात का भी खुलासा किया कि एक और आस्ट्रेलियाई एथलीट को कुछ दिनों पहले ही अभद्र व्यवहार के कारण आस्ट्रेलिया वापस भेजा गया था लेकिन उन्होंने एथलीट के नाम का खुलासा नहीं किया गया।