Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बर्मिंघम वनडे : भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से मात दी, ज़बर्दस्‍त फॉर्म ने दिलाई जीत

नई दिल्‍ली। बीते दिनों से आलोचना झेल रही टीम इंडिया अब लगभग पटरी पर उतरती दिख रही है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया नौ विकेट और 19.3 ओवर शेष रहते ही 207 रनों के लक्ष्य को पार कर गई।



फॉर्म में आए शिखर धवन ने हैरी गर्ने की गेंद पर छक्का जड़कर शानदार जीत की अरे पहुंचा दिया। मैच के साथ ही टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में मिली 1-3 की हार का बदला पूरा करते हुए वनडे सीरीज झटक ली है।

श‍ि‍खर ने 97 रन बनाकर तो अजिंक्य रहाणे आउट होने से पहले शतक जड़ कर गए। धुंआंधार मैच में रहाणे को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। एकत इंग्लैंड का स्कोर 201 हुआ था कि आर अश्विन ने अली को आउट कर इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया।

मौके का फायदा उठाकर अली ने 50 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 67 रन बनाए थे। स्टीवन फिन के रूप में इंग्लैंड को नौवां झटका जडेजा से मिला। आखिरी ओवर करने आए मोहम्मद शमी ने हैरी गर्ने को क्लीन बोल्ड कर टीम इंडिया की इज्‍ज़त बचा ली।

जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में इंडिया 3-0 से आगे है, जबकि एक मैच खेले जाने का इंतज़ार है। तो इस बार के धुंआधार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने पिछली हार व आलोचनाओं का बदला ले लिया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+