वार्नर ने पूछी कोलकाता में घूमने लायक जगह, लोगों ने कहा- दादा के घर जाओ...
कोलकाता। स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला के दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए कोलकाता पहुंच गई है। जिसके बाद खिलाड़ी शहर में घूमने का प्लान बना रहे हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपने परिवार के साथ कोलकाता में घूमने का प्लान बनाया।
डेविड वार्नर ने ने ट्विटर पर अपने परिवार के साथ फोटो डालते हुए लिखा- 'कोलकाता से सुप्रभात, यहां घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन सी हैं ?? कृपया 🙏 #kolkata'
Good morning from Kolkata, what's the best places to visit while we are here?? Please 🙏 #kolkata
A post shared by David Warner (@davidwarner31) on
|
दादा के घर पर जाएं, आप जीते राजा.....
वार्नर के ट्वीट के बाद लोगों ने एक सांस में उन्हें दादा (सौरव गांगुली) के घर जाने की सलाह दे डाली। एक यूजर ने लिखा- दादा के घर पर जाएं, आप जीते राजा के सबसे अच्छे राज्य में जाने की तरह महसूस करेंगे।'
|
यूजर ने गिनाईं जगह
हालांकि एक अन्य यूजर ने वार्नर को कई सारी अच्छी जगहों के बारे में भी बता दिया, यूजर ने लिखा- आपको हावड़ा ब्रिज, शांतिनिकेतन, विक्टोरिया मेमोरियल देखना चाहिए। आप मुर्शीदाबाद महल और बिश्नुपुर मंदिर भी देख सकते हैं।
|
दादा से पूछो
एक अन्य यूजर ने लिखा- आपको दादा से पूछना चाहिए।
|
ईडन गार्डेन घूमो, दादा का मटन खाओ
एक अन्य यूजर ने लिखा- आपको ईडन गार्डेन घूमना चाहिए और दादा के घर पर मटन खाना चाहिए।

भारत सीरीज में 1-0 से आगे
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। रविवार को भारती टीम ने बारिश के प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने सफर का आगाज किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
