एडीलेड। पहले टी-20 में टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे विराट कोहली की कंगारू कप्तान एरॉन पिंच ने जमकर तारीफ की है। फिंच ने कोहली को रोकना मुश्किल है। राष्ट्रगान गाते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है: सचिन तेंदुलकर
5 खिलाड़ी जो क्रिकेट के मैदान पर हैं एक दूसरे के बेहतरीन दोस्त
कोहली की पारी की तारीफ करते हुए फिंच ने कहा कि अगर कोहली लय में हो तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता है। उन्होने कहा कि जिस तरह से विराट खेलते हैं वह फील्डर्स का काम खत्म कर देते हैं।
फिंच ने कहा कि कोहली जिस तरह से शॉट खेलते हैं उससे लगता नहीं है कि वो फील्डर्स के पास शॉट लगाते हैं। ऐसे में आप कहां फील्डिंग लगाते हैं इसका कोई मतलब नहीं रहता है।
कोहली की तारीफ करते हुए फिंच ने कहा कि कोहली जबरदस्त फॉर्म में है, वह मैदान के चारों तरफ शॉट खेलते हुए हमेशा गेंदबाजों पर दबाव बनाये रहते हैं।
फिंच ने कहा कि आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसै विश्व स्तरीय गेंदबाजों के सामने 189 रन के लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल होता है।