ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने बताया काैन है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की जमकर तारीफें की जाती हैं। उन्हें डेथ ओवरों का सबसे खतरनाक और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की नजरों में कोई औरनहीं, बल्कि पैट कमिंस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कमिंस माैजूदा समय टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। उनके लिए ये साल शानदार रहा। 26 साल के कमिंस इस साल चार्ली टर्नर के बाद वो दूसरे ऐसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए जिन्होंने सबसे तेज 100 विकेट अपने नाम किए हैं।

इसलिए बताया सर्वश्रेष्ठ
पेन ने कहा, "स्पष्ट तौर पर वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं और उनका रिकॉर्ड इस बारे में बोलेगा। ना केवल एक सीरीज और ना ही केवल एक या दो टेस्ट में बल्कि हर मैच में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह अपने अनुभव के साथ दिन ब दिन बेहतर होते जा रहे हैं। मुझे लगता है कि लोग ये नहीं देख रहे हैं कि वो हर गेंद अपनी 140 किलोमीटर की रफ्तार से ज्यादा तेज फेंक रहे हैं"

पहले मैच में झटके थे 3 विकेट
कमिंस फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज कहर भरपाए हुए हैं। उन्होंने टीम को पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 296 रनों से हराया था। इस मैच में कमिंस ने 3 विकेट लिए थे।

IPL नीलामी में बिके सबसे महंगे
बता दें कि आईपीएल सीजन-13 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के दाैरान पै कमिंस सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में खरीदा है। इसी के साथ वह IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पछाड़ा है जिनकी 2017 में राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स ने 14.5 करोड़ की बोली लगाई थी। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ था, जो बोली दाैरान बड़ी रकम में तब्दील हो गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
