'सोशल मीडिया से दूर रहें खिलाड़ी', जानें क्यों जस्टिन लैंगर ने दी युवाओं को ऐसी चेतावनी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर कंगारू टीम को रिवाइव करने के लिये जाना जाता है। इस बीच जस्टिन लैंगर ने दुनिया भर के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट पर ध्यान देने के लिये सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है। जस्टिन लैंगर का मानना है कि सोशल नेटवर्किंग साइट के आने से जहां फैन्स और उनके पसंदीदा खिलाड़ियों के बीच की दूरी को कम कर दिया है तो वहीं पर इन खिलाड़ियों को कभी कभार इन फैन्स से गाली गलौच और धमकी भरे ऑनलाइन संदेशों का भी सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिये खिलाड़ियों को सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर रहना चाहिये।

चार्ली वेबस्टर के 'माई स्पोर्टिंग माइंड' पोडकास्ट में बात करते हुए लैंगर ने कहा, 'अगर मैं युवा खिलाड़ियों को कोई सलाह दूंगा, बल्कि मैं उस किसी भी व्यक्ति को यही सलाह दूंगा जो चर्चित है कि 'जीरो सोशल मीडिया' (सोशल मीडिया से बिलकुल दूर रहो)।'

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने सुनाया अपने पहले शतक का किस्सा, बोले- पाकिस्तान दौरे ने निभाया अहम रोल

उन्होंने आगे कहा, 'मैं ऐसा इसलिये कह रहा हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कोई भी अजनबी मुझे आकर कहे कि मैं कितना अच्छा हूं और सबसे अहम चीज है कि मैं नहीं चाहूंगा कि अजनबी आकर मुझे बतायें कि मैं कितना बुरा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं अच्छा खेल रहा हूं या बुरा खेल रहा हूं। मैं नहीं चाहता कि अजनबी मुझे यह सब बताये। मैं यह जरूर चाहूंगा कि जिन लोगों का मैं सम्मान करता हूं, मेरे परिवार वाले और दोस्त, वे ऐसा करें।'

गौरतलब है कि पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा था। वहीं हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान जब उन्होंने 'बायो बबल' नियम का उल्लंघन किया था, तब भी उन्हें इंस्टाग्राम पर कई भद्दी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे पर ऐसी हो सकती है बेस्ट World XI, टीम में सभी बायें हाथ के खिलाड़ी

आपको बता दें कि जस्टिन लैंगर ने इस पर बात करते हुए कहा कि वह यह देखकर हैरान हो गये थे कि उनकी टीम को पिछले साल विश्व कप और एशेज के दौरान ऑनलाइन गाली दी गयी।

Story first published: Thursday, August 13, 2020, 23:54 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+