INDvsAUS: ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर ने उड़ाया मयंक अग्रवाल का मजाक, कही शर्मनाक बात

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए अपना डेब्यू मैच खेल रहे मंयक अग्रवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलियन कॉमेंटेटर कैरी ओ कीफ मेलबर्न टेस्ट के पहले डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल को लेकर बातचीत कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के एक निजी चैनल खेल चैनल पर उनके साथ उस समय शेन वॉर्न और मार्क होवार्ड भी मौजूद थे। फैंस के मुताबिक इस चर्चा के दौरान ओ कीफ ने भारत के घरेलू फर्स्ट क्लास सिस्टम पर ही सवाल उठा दिए।

क्या बोले कैरी ओ कीफ:
खबरों के मुताबिक उन्होंने मंयक अग्रवाल की पारी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मंयक अग्रवाल ने जो 300 रन की पारी खेली थी वो 'कैंटीन कर्मचारियों या वेटरों के खिलाफ खेली थी।'

पहला मैच, पहली पारी और रिकॉर्ड:
मयंक ने मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 161 गेंदों में 76 रन बनाए। वे चाय के ठीक पहले पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए। 27 साल के मयंक ऐसे 27वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिसने अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ा।जबकि वे ऐसे केवल दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बने हैं जिसने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर डेब्यू करते हुए 50 रन या उससे ज्यादा बनाए। उनसे पहले 1947 में दत्तु फडकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में 51 रन बनाए थे।

किस पारी का बनाया मजाक :
बता दें कि मयंक अग्रवाल ने फर्स्ट क्लास डेब्यू 2013 में झारखंड के खिलाफ किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने 46 फर्स्ट क्लास और 75 लिस्ट ए मैच में कर्नाटक के लिए लगभग 50 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं, नवंबर 2017 में उन्होंने कर्नाटक के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 304 रन की पारी खेली थी इसी पारी को लेकर कीफ ने उनका मजाक बनाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
