ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर ने कहा, भारत का हाल देख उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई
नई दिल्लीः भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने जो कहर बरपाया है उसके चलते देश की स्थिति कई मायनों में भयावह है। कोविड-19 से पीढ़ित व्यक्ति के लिए हॉस्पिटल में बेड का इंतजाम होना बहुत मुश्किल हो गया है। बेड मिल जाता है तो ऑक्सीजन का मिलना आसान नहीं है। कई केसों में उपयुक्त सुविधाएं नहीं मिलने से लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कमेंटर लिजा स्टालेका के लिए यह खौफनाक मंजर है और इसका असर उनके जीवन पर गहराई से पड़ा है।
लिजा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कमेंटेटर हैं जो कल भारत से स्वदेश वापसी की उड़ान से पहुंची थीं। उनका कहना है कि उन्होंने देश में जो देखा उसने उनको हमेशा के लिए बदल दिया।

भारत की स्थिति को बताया 'भयानक'
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान लिसा स्टालेका का कहना है कि भारत की स्थिति "भयानक" है।
उन्होंने नील मिशेल से बात करते हुए बताया, "बहुत दहशत है। डर है। लोग बेड खोजने की कोशिश कर रहे हैं, ऑक्सीजन खोजने की कोशिश कर रहे हैं, वेंटिलेटर खोजने की कोशिश कर रहे हैं, जो कुछ भी उनके प्रियजनों की मदद करने वाला है। "
जाहिर है देश की बड़ी आबादी का इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित होना भारत की हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ओवरलोड साबित हुआ है। कोविड से बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली हर जरूरी चीज को हासिल करने के लिए जबरदस्त किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोग घर पर ही इलाज कराने के लिए मजबूर हैं लेकिन गंभीर इंफेक्शन से जूझ रहे लोगों के परिवार के सामने बड़ी ही विकट स्थिति है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बताए नई पीढ़ी के दो खिलाड़ियों के नाम जो हो सकते हैं भविष्य के सितारे

लीजा के लिए यह तोड़ने वाला अनुभव-
लीजा का कहना है, "आप असहाय महसूस करते हैं"।
लीजा ने व्यक्तिगत रूप से भी COVID-19 के कारण नुकसान का अनुभव किया है, वह पिछले तीन महीने के दौरान जिस परिवार के यहां पर आती जाती रही थीं उसके दो सदस्यों ने अपनी जान कोरोना की दूसरी लहर में गंवा दी।
उन्होंने बताया, "मां का निधन हो गया और बहन जो मुझसे एक वर्ष बड़ी थी, उनका भी निधन हो गया।"

'इतना कुछ देखने के बाद आप कैसे नहीं बदलेंगे?'
यह एक इंसान के तौर पर तोड़ने वाला अनुभव है। आप कई लोगों को जीवन के लिए जूझते हुए रोज देख रहे हैं और कई प्रियजनों को दुनिया से दूर जाने का दर्द भी भुगत रहे हैं। सरकार के लिए भले ही लोगों की मौतें एक आंकड़ा है लेकिन इंसान के लिए यह बहुत ही दर्दनाक स्थिति है जिसका असर उसके दिलो-दिमाग पर गहराई से पड़ता है।
लीजा का इस पर कहना है, "हम रिपोर्ट देख सकते हैं ... लेकिन भारत में होने के दौरान जो कुछ भी आपने देखा, यह आपको कैसे नहीं बदल सकता है?"
क्रिकेट कमेंटेटर का कहना है कि जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने पर रोक लगा दी तो वह थोड़ी हैरान थीं, लेकिन अब वह समझती हैं कि ऐसा क्यों हुआ।
वह आगे कहतीं हैं, "मैं ऐसा नहीं कहती....मैं समस्या की गहराई नहीं समझती हूं, लेकिन जब आप बाहर होते हो और वापस आने की कोशिश करते हो, ये एक ऐसी फिलिंग है जो वास्तव में यूनिक और नई है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
