|
थक गए हैं ऑस्ट्रेलिया के लोग इस तरह की हरकतों से
इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने अपनी मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने भारतीय टीम को डरापोक चमगादड़ कहने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। रिचर्ड हिंड्स नाम के ऑस्ट्रेलियाई खेल पत्रकार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया मीडिया के मेहमान टीम को ताना मारने की हरकतों से कोई थका नहीं है क्या? ये अब एक उकताने वाली परंपरा बन गई है जो हमारे देश पर अच्छा असर नहीं डालती।
|
इस कारण सहमत नहीं है लोग अपनी मीडिया से
बस फिर क्या था। रिचर्ड के ट्वीट पर कई ऑस्ट्रेलियाई फैंस की राय आई। ऐसा लगा जैसे रिचर्ड ने सबकी मुंह की बात छीन ली हो। इस पर एक अन्य कंगारू हस्ती ने कहा कि कोहली और पिछले दौरे पर जिस तरह शतकों की बौछारें की और राहुल ने दूसरे टेस्ट में शतक बनाया, उससे मुझे लगता है उनको इस बार भी कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।
|
'मानसिकता बदलो, संस्कृति खुद बदल जाएगी'
वहीं एक यूजर ने कहा कि इस तरह की हरकतों के कारण ही कंगारू टीम अपनी संस्कृति को लेकर जूझ रही है।
|
'जूनियर लेवल पर विपक्षी की इज्जत करना सिखाया जाता है'
जबकी मैट मिशेल नाम के यूजर ने मीडिया को नसीहत देते हुए कहा कि जूनियर स्तर पर हमको यही सिखाया जाता है कि अपनी विपक्षी टीम को इज्जत दो।

कोहली को 'क्रिकेट का डोनाल्ड ट्रंप' कह चुके हैं
वैसे आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगारू मीडिया ने भारतीय टीम का मजाक उड़ाया हो। इससे पहले जब कंगारू टीम ने भारत का 2017 में दौरा किया था तब उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को 'क्रिकेट का डोनाल्ड ट्रंप' कहा था। कई लोग इसको कंगारू मीडिया की खिसियाहट भी बता रहे हैं क्योंकि इस बार टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं है और टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
