INDvsWI: शार्दुल ठाकुर को मिला मौका ,इस खास रिकॉर्ड के साथ टेस्ट क्रिकेट में रखा कदम
नई दिल्ली।वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट से शार्दुल ठाकुर ने लंबे फॉर्मेट में कदम रख ही लिया। हैदराबाद में शुक्रवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच से पहले कोच रवि शास्त्री ने उन्हें टेस्ट कैप दी। वह भारत ने 294वें टेस्ट खिलाड़ी बने।

टीम इंडिया के 294वें टेस्ट क्रिकेटर:
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार से हैदराबाद में शुरू हुए दूसरे व अंतिम टेस्ट में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को पदार्पण का मौका दिया। ठाकुर टीम इंडिया के 294वें टेस्ट क्रिकेटर बने। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज करीब दो साल से टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं और आखिरकार उन्हें यह सफलता राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हाथ मिली।

इस साल के पांचवें क्रिकेटर:
टीम इंडिया की तरफ से मौजूदा साल में टेस्ट डेब्यू करने वाले शार्दुल ठाकुर पांचवें क्रिकेटर बने। इससे पहले जसप्रीत बुमराह (दक्षिण अफ्रीका दौरा), ऋषभ पंत (इंग्लैंड दौरा), हनुमा विहारी (इंग्लैंड दौरा) और पृथ्वी शॉ (वेस्टइंडीज पहला टेस्ट) भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट डेब्यू किया था।
टेनिस कोर्ट के बाहर राफेल नडाल ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा है तारीफ

पांच साल पहले भी हुआ था ऐसा:
टीम इंडिया में पांच साल बाद एक बार फिर ऐसा हो रहा है जब एक साल में 5 खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है। इससे पहले 2013 में पांच खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की तरफ से अपने टेस्ट करियर को शुरू किया था। इसमें मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार शामिल थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
