Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टी-20 विश्व कप के सेमीफइनल में मिली हार पर स्मृति मंधाना ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार गई। यह मैच मिताली राज को ना खिलाने के चलते काफी विवाद में भी बना हुआ है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत इस कारण कई लोगों के निशाने पर हैं। वहीं, भारत की एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने भी मैच में भारत की हार के कारणों पर चर्चा की है।

टीम की उपकप्तान मंधाना ने बताया कि हमारे गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन की एक वजह ओस थी। टीम ने ओस फैक्टर के बारे में सोचा ही नहीं था। क्योंकि पूरी टीम ने अपने सारे मैच दोपहर में खेले थे लेकिन सेमीफाइनल मैच में वो पहली बार दूधिया रोशनी में खेले।

दुधिया रोशनी में पहला मैच पड़ा भारी

मंधाना ने कहा, " हमने 11 बजे वाले मैच खेले थे और एक भी 8 बजे का मैच नहीं खेला था। यहां तक कि जब हमने अभ्यास किया, तब भी ओस नहीं दिखी, इसलिए हमने इस बारे में सोचा ही नहीं कि ये मैच पर प्रभाव डाल सकती है। लेकिन ओस ने बड़ा प्रभाव डाला। इससे हमारे स्पिनरों को स्पिन होने के बजाय गेंद रुककर आने लगी।"

फील्डिंग भी कमजोर साबित हुई

इसके अलावा मंधाना ने टीम की फील्डिंग पर भी बात की। उन्होंने माना की उनकी टीम को घेरे के अंदर ज्यादा फील्ड सजानी चाहिए थी। जिससे एक तरफ जहां सिंगल बचाए जा सकते थे तो वहीं दूसरी ओर इंग्लिश बल्लेबाजों को हवा में शॉट्स खेलने के लिए उकसाया जा सकता था।

Story first published: Saturday, November 24, 2018, 16:18 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+