ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की लड़की से की सगाई, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की लड़की के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ सगाई की है। इस बात की जानकारी विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए दी। विनी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''पिछले सप्ताह मेरे पसंदीदा इंसान ने मुझसे शादी करने के लिए पूछा और मैं हां कह दिया।''

लंबे समय से थे रिलेशनशिप में
मैक्सवेल भारतीय मूल की विनी रमन पर दिल हार बैठे हैं। हालांकि दोनों कब शादी करेंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। विनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां उनके फोलोअर्स की संख्या 35 हजार से अधिक है। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें डालते रहते हैं। मैक्सवेल और विनी पिछले कई लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हसन अली और शामिया की शादी के बाद अब इस जोड़ी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हसन अली ने भारतीय मूल की शामिया आरजू के साथ पिछले साल 20 अगस्त को दुबई में निकाह किया था जो हरियाणा के नूंह जिले की हैं।

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
विनी रमन पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं। बताया जाता है कि विनी और ग्लेन मैक्सवेल की मुलाकात वहीं पर किसी कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसने बाद में सिलसिले का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। खास बात यह भी है कि दोनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं और बिना छिपाए फोटो भी उस पर शेयर कर रहे हैं।

शाॅन टैट भी कर चुके हैं भारतीय लड़की से शादी
गौरतलब है कि हसन अली से पहले ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाजी शॉन टैट भारतीय मूल की महिला के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं ग्लैन मैक्सवेल और विनी रमन पर लोगों की निगाहें जमीं हैं कि आखिर कब दोनों एक दूसरे का हमसफर बनने का फैसला करेंगे। अगर मैक्सवेल के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 7 टेस्ट मुकाबलों में अब तक 339 रन बनाए हैं, वहीं 110 वनडे मुकाबलों में मैक्सवेल के नाम 2877 रन हैं। इसके अलावा 61 टी 20 मुकाबलों में 1576 रन हैं। वहीं मैक्सवेल ने 69 आईपीएल मुकाबले भी अब तक खेले हैं जिसमें उन्होंने 1397 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
