कोहली जब कप्तान बने थे तो चैपल पड़ गए थे चिंता में, अब जाकर किया खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में कई उपलब्धियां हासिल कीं। भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ किया। इसी के साथ 5-0 से सफाया करने वाली पहली टीम भी बन गई। कोहली के नेतृत्व में टीम ने हारा हुआ मैच जीतना सीखा, जिसे देख अब सभी दिग्गज प्रसन्न हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज इयान चैपल कोहली को कप्तान बनता देख एक समय चिंता में पड़ गए थे। कोहली को जब कप्तानी मिली थी तो चैपल सोचते थे कि क्या अपने गुस्सैल रवैये के चलते वे कप्तानी में खरा उतर पाएंगे।
चैपल ने खुलासा करते हुए कहा, ''कोहली को जब टीम का कप्तान बनाया गया था, खासकर टेस्ट क्रिकेट में तो मुझे लगा कि उनका जो गुस्से वाला स्वभाव है वो उनकी कप्तानी के लिए हानिकारक हो सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं दिखा। कोहली ने अपनी भावनाओं का इस्तेमाल इस तरह से किया कि वह टीम के खिलाफ नहीं गया। ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि वह खेल में अपने दृष्टिकोण को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं।''
इसके आगे चैपल ने कहा कि कोहली के नेतृत्व में प्रतिभाशाली टीम के निर्माण में मदद मिली और विदेशों में टीम को सफलता दिलाने में भी यह मददगार रहा। उन्होंने कहा, ''कोहली की कप्तानी में बहुमुखी प्रतिभा की धनी हुई है जिससे टीम ने विदेशों में बेहतर प्रदर्शन किया है। कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम की एक और खासियत रही है कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। क्रिकेट के तीनो फाॅर्मेट में अलग-अलग चुनौतियों के बाद भी टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है। टीम बहुमुखी प्रतिभा की धनी हो गयी है जिससे वे विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
