
मिशेल स्टार्क को किसी पहचान की जरूरत नहीं
भारतीय क्रिकेट इतिहास की बात करें तो अब तक कोई भी ऐसी कहानी नजर नहीं आती है जब किसी महिला क्रिकेटर या पुरुष क्रिकेटर ने महिला क्रिकेटर से शादी की हो। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ये हो चुका है। किसी छोटे-मोटे क्रिकेटर ने नहीं बल्कि दुनिया के टॉप गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने अपनी हमवतन महिला क्रिकेटर से शादी की है। मिशेल स्टार्क को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मौजूदा समय के दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क की रफ्तार एलिसा हिली के प्यार में धीमी पड़ गई। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर एलिसा हिली के प्यार में मिशेल स्टार्क ने एक मिशाल पेश की है।

एक ही टीम से खेलता है ये कपल
मिशेल स्टार्क क्रिकेट का बड़ा नाम है। क्रिकेट के बड़े से लेकर सीमित फॉर्मट तक स्टार्क का जलवा बरकरार है। अभी हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज जीतने में मदद की थी। बता दें कि मिशेल स्टार्क और हिली बिग बैश लीग में दोनों सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हैं। एलिसा हिली को हमेशा क्रिकेट मैच के दौरान मिशेल स्टार्क को हमेशा सपोर्ट करते हुए देखा जाता है।

स्टार्क का प्रदर्शन हिली के कारण ही बेहतर हो पाया
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई बार कहा है कि जब से अनुष्का शर्मा उनकी लाइफ में आई हैं तब से उनके प्रदर्शन में काफी निखार आया है। कुछ ऐसा ही है मिशेल स्टार्क के साथ। अपनी लेडी लक के बारे में स्टार्क ने खुद इ इंटरव्यू में बताया था कि उनका प्रदर्शन हिली के कारण ही बेहतर हो पाया है।

ऐसे हारकर जितवाया था वर्ल्ड कप
बात 2014 की है। इस साल महिला व पुरुष टी20 वर्ल्ड कप एक साथ बांग्लादेश में आयोजित हुए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप ठीक नहीं रहा और पुरुष टीम खिताबी भिड़ंत से बाहर हो गई थी। जब ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी तब लगभग सभी खिलाड़ी अपने देश लौट आए थे लेकिन स्टार्क नहीं रुके रहे। दरअसल उस समय ऑस्ट्रेलिया महिला टीम फाइनल में पहुंच चुकी थी। जिसके बाद मिशेल स्टार्क वहां अपनी गर्लफ्रेंड हिली को सपोर्ट करने के लिए रूक गए थे। तब स्टार्क ने कहा था कि "हमारी टीम तो आगे नहीं बढ़ सकी, कम से कम हिली की टीम ही वर्ल्ड कप जीत जाए।" आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 2014 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता था और उसमें भी सबसे ज्यादा एलिसा हिली ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। हिली ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 21 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाने में मदद की थी। जिसके बाद 15 अप्रैल 2015 को स्टार्क ने एलिसा हिली से शादी रचाई।

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई इयान हिली की भतीजी हैं स्टार्क की पत्नी
बता दें कि दोनों खिलाड़ियों का खेल जगत से पुराना नाता रहा है। जहां मिचेल स्टार्क के छोटे भाई ब्रेंडन स्टार्क उंचे कूद के खिलाड़ी हैं तो वहीं, एलिसा क्रिकेटर फैमली से ताल्लुक रखती हैं। एलिसा हिली पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हिली की भतीजी हैं।

मिशेल स्टार्क को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 9.4 करोड़ में खरीदा
बता दें कि पिछले बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का हिस्सा रहे मिशेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.4 करोड़ में खरीदा है।


Click it and Unblock the Notifications
