For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: अजीबोगरीब तरीके से आउट हुआ बल्लेबाज, शॉट मारने के बाद हेलमेट में लगी गेंद

क्रिकेट मैच के दाैरान कई बार ऐसे वाक्या देखने को मिल जाते हैं जो दर्शकों को चाैंका देते हैं। कई बार बल्लेबाज अनोखे तरीके से विकेट गंवा देते हैं जो बाद में चर्चा का विषय बन जाता है।

नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दाैरान कई बार ऐसे वाक्या देखने को मिल जाते हैं जो दर्शकों को चाैंका देते हैं। कई बार बल्लेबाज अनोखे तरीके से विकेट गंवा देते हैं जो बाद में चर्चा का विषय बन जाता है। जेएलटी शेफील्ड शील्ड में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच हुए मैच के चाैथे दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जहां एक बल्लेबाज अजीबोगरीब तरीके से आउट हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

शॉट मारने के बाद हेलमेट में लगी गेंद
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हिल्टन कार्टराइट काफी स्लो खेल रहे थे। 45 गेंद खेलकर उन्होंने सिर्फ 3 रन लिए थे। जैशन संगा की लेग स्पिन गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने का सोचा, लेकिन दमदार शॉट खेलने के बाद भी आउट हो गए। बल्लेबाज हिल्टन कार्टराइट ने तेज से बल्ला घुमाते हुए आन साइड की तरफ तेज शाॅट खेला। वहां फिल्डर लार्किन खड़े थे जिनके हेलमेट पर जोर से गेंद लगी। गेंद हेलमेट के लगने के बाद ऊपर उछल गई और गेंदबाज ने कैच कर हिल्टन को पवेलियन भेज दिया।

हेलमेट ना होता तो क्या होता
वहीं इस मैच में न्यू साउथ वेल्स को भले ही हिल्टन का विकेट मिल गया लेकिन फिल्डर के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद सभी समह से गए थे। लार्किन थोड़ी देर के लिए असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद मेडिकल स्टाफ आ आया। बाद में लार्किन का हेलमेट बदला गया। बता दें कि 2017 से पहले अगर ऐसा हादसा होता तो बल्लेबाज आउट नहीं होता और गेंद को डेड बॉल करार दिया जाता। लेकिन आस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज की मैदान पर मौत होने के बाद नियम बदला गया। नए नियम के मुताबिक, शॉट लगने के बाद अगर बॉल फील्डर के हेलमेट में लगती है और कैच किया जाता है तो आउट करार दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने 2016-17 में रूल चेंज किया और फिर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट ने यही निमय पास किया गया।

Story first published: Wednesday, February 27, 2019, 10:05 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+